Umang 2023: हीरोइनों के बैकलैस ब्लाउजों पर भारी पड़ी दीपिका की बनारसी साड़ी, साइड हट गई सारी हसीनाएं

Umang Awards 2023

Umang Awards 2023: शनिवार रात मुंबई में उमंग अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बी टाउन के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की और सोशल मीडिया पर हसीनाओं के लुक आग की तरह वायरल हो रहे है। उमंग 2023 में बॉलीवुड हीरोइनें एक से बढ़कर एक शानदार लुक में शिरकत करने के लिए पहुंची। ऐसे में हम आपके लिए एक क्लिक में सभी के रेड कार्पेट लुक्स लेकर आए हैं।

उमंग अवॉर्ड 2023 इवेंट में बॉलीवुड के सभी बड़े सेलेब्स नजर आए। इवेंट आज यानी 23 दिसंबर को पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए रखा जाता है। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स, बिजनेसमैन, सोशल वर्कर और पॉलिटिकल लीडर शामिल होते हैं।

आलिया भट्ट भी फ्लोरल प्रिंट का फॉर्मल आउटफिट पहने नजर आईं। आलिया का बिंदास लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही न्यूड मेकअप और खुले बालों में आलिया काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही थीं।

कियारा आडवाणी

उमंग पुलिस शो में कियारा आडवाणी ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आईं। गोल्डन जूलरी से उनका लुक कप्लीट नजर आया। इसके साथ ही बैकलैस ब्लाउड ने उनके लुक में चार चांद ही लगा दिए। कियारा ने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी यानि के दीपिका पादुकोण के पहुंचते ही सारे के सारे कैमरे उनकी ओर पैन टिल्ट हो गए।फिरोजी बनारसी सिल्क जरी वर्क साड़ी में दीपिका किसी महारानी की तरह इस इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची तो हर किसी हीरोइन का लुक फिका पड़ गया।

मानुषी छिल्लर

सुर्ख साड़ी में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बला से खूबसूरत अंदाज में उमंग पुलिस अवॉर्ड्स में शिरकत करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान मानुषी ने अपनी साड़ी में लाल ब्रा लुक ब्लाउड के साथ पेयर किया था। पर्स लिए मानुषी ने पैपराजी को अपनी खूब तस्वीरें क्लिक कराईं।

जाह्नवी कपूर

हर रेड कार्पेट की जान अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इस दौरान शिमरी साड़ी में गजब के कातिल लुक में दिखाई दीं। जाह्नवी कपूर ने जहां काफी हैवी क्रिस्टल वर्क साड़ी पहनी थी तो वहीं उन्होंने अपना मेकअप काफी लाइट न्यूड शेड ही रखा था।

कृति सेनन

एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी फिल्म्स और एक्टिंग की वजह से काफी ज्यादा मशहूर हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सैनन उमंग पुलिस अवॉर्ड में साड़ी में अपना हॉट फिगर दिखाती नजर आईं।

पलक तिवारी

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हीरोइनों से भी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी है। इस दौरान पलक रेड साड़ी में अपना दिलकश अंदाज फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। पलक आए दिन अपने सेक्सी फिगर को लेकर छाई रहती हैं।

नोरा फतेही

बोल्डनेस सेंसेशन नोरा फतेही सफेद नेट साड़ी में अपने बॉम्ब फिगर फ्लॉन्ट करते हुए उमंग पुलिस अवॉर्ड में शिरकत करने के लिए पहुंचीं। नोरा के रेड कार्पेट पर पहुंचते ही सारे के सारे पैपराजी के बीच उन्हें कैद करने की होड़ सी लग गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X