..................... Alia bhatt daughter Raha kapoor jumped with joy after seeing paparazzi Ranbir Kapoor laughed - Hindi Filmibeat

आंखों के सामने इतने पैपराजी देख खुशी से झूमीं आलिया की बेटी राहा, हंसने से खुद को रोक नहीं पाए रणबीर कपूर

Alia bhatt

Alia bhatt daughter Raha kapoor jumped with joy after seeing paparazzi: आलिया भट्ट और रणबीर कूपर बीती रात इटली से मुंबई आए हैं। इस खास मौके पर जहां आलिया भट्ट कैजुअल लुक में दिखीं वहीं रणबीर कूपर के लुक ने भी जमकर तारीफें बटोरीं, लेकिन लोगों की नजरें तो राहा पर टिकी रहीं। जी हां, पहली बार राहा ने कुछ ऐसा किया है जिसे देख आपके भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

राहा की मुस्कान ने दीता दिल
आलिया और रणबीर जैसे ही एयरपोर्ट पर आते हैं पैपराजी की भीड़ लग जाती है। वह अपनी कार में बैठ जाते हैं, लेकिन पैपराजी उनका पीछा नहीं छोड़ते हैं। पैपराजी उन्हें काफी देर तक फॉलो करते हैं, लेकिन बाद में राहा इतने पैपराजी को देख इतनी खुश हो जाती हैं और मुस्कुराने लगती हैं। राहा की इस मुस्कान को देख पैपराजी भी खुश हो जाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा तो रणबीर कपूर अपनी बेटी को देख खुशी से फूले नहीं समाते हैं। रणबीर राहा के रिएक्शन को देख काफी खुश हो जाते हैं। वहीं आलिया पैप्स को बच्चे से दूर रहने के लिए कहती हैं।

अनंत राधिका के प्रीवेडिंग से लौटा परिवार
आपको बता दें कि आलिया और रणबीर दोनों ही अनंत राधिका के फंक्शन से लौटे हैं। यह दूसरी बार है जब तीनों अंबानी फैमिली के फंक्शन में शामिल हुए थे। हालांकि अभी तक इटली से तीनों की साथ में कोई तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन एक तस्वीर जरूर दिखी जहां आलिया अपनी बेटी को संभालते हुए नजर आ रही हैं। फिलहाल तो फैन्स कपल की लेटेस्ट तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट में हैं बिजी
आपको बता दें कि इन दिनों रणबीर कपूर अपनी फिल्म रामायण पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए ही उन्होंने अपना लुक बदला है। क्लीन शेव में नजर आ रहे रणबीर शूटिंग से समय निकालकर इटली गए थे। फिलहाल तो फैन्स को उनकी इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X