Alia Bhatt ने वर्काउट करते हुए किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख खुश हो जाएंगे रणबीर और श्रद्धा!

अक्सर देखा जाता है कि सुपरस्टार्स अपने साथी सितारों की फिल्में प्रमोट करते रहते हैँ। इस वक्त ऐसा ही कुछ अभिनेत्री आलिया भट्ट ने किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आने वाले हैँ। इस फिल्म के एक गाने पर आलिया भट्ट ने धमाकेदार डांस किया है और उनका वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। दरअसल आलिया भट्ट ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो जिम में वर्कआउट करते हुईं नजर आ रहीं हैं और साथ ही फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के गाने 'तेरे प्यार में' पर थिरक रही हैं।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया काफी पसंद किया जा रहा है और आलिया भट्ट पसीने से लतपथ नजर आ रहीं हैं। इसके बाद अभिनेत्री के वीडियो पर श्रद्धा कपूर ने भी रिएक्शन दिया है।
इस दौरान आलिया के लुक की बात करें तो उन्होने ब्लैक स्लीवलेस टॉप और मैचिंग हाफ पैंट पहन रखी थी। गाने पर लिप-सिंक करते हुए उन्होंने कई एक्सप्रेशन दिए। अभिनेता ने कई कदम चलने के साथ ही साइकिल भी चलाई।
वीडियो के अंत में आलिया ने अपने फैन्स और फॉलोअर्स को किस किया। आलिया ने वीडियो को कैप्शन दिया, "फिलहाल हम तो सिर्फ कार्डियो के प्यार में भीगे भीगे (फिलहाल, मुझे कार्डियो से प्यार है)''
आप देखिए शानदार वीडियो जो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार काफी जल्दी रिलीज होगी और इसका इंतजार उनके फैंस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications