..................... Alia Bhatt dance performance on Nacho nacho at zee cine award went viral, see video. सफेद साड़ी में आलिया भट्ट ने 'नाटू नाटू' पर परफॉर्म कर उड़ाए सबके होश, धड़ल्ले से Viral हो रहा वीडियो। - Hindi Filmibeat

सफेद साड़ी में आयुष्मान खुराना संग आलिया भट्ट ने 'नाटू नाटू' पर किया धमाकेदार डांस, Viral हुआ वीडियो

alia bhatt

रविवार रात मुंबई में जी सिने अवार्ड का आयोजन किया गया। जी सिने अवार्ड के रेड कार्पेट पर कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, पूजा हेगड़े, रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ आदि सितारे शामिल हुए। इस दौरान आलिया भट्ट पूरे अवार्ड शो में छाई रहीं। उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता और साथ ही अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी को हैरान कर दिया।

नन्हीं राहा के जन्म के महज तीन महीने बाद आलिया भट्ट ने स्टेज पर वापसी की। जी सिने अवार्ड में सफेद साड़ी में आलिया भट्ट ने स्टेज पर परफॉर्म किया। आलिया भट्ट ने अपनी परफॉर्मेंस के साथ खूब वाहवाही बटोरी। इस अवार्ड शो से उनकी परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आलिया भट्ट का परफॉर्मेंस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट सफेद रंग की साड़ी में ऑस्कर अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल गाने 'नाटू नाटू' पर जमकर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में आलिया भट्ट का साथ आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना भी देते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स आलिया भट्ट के इस वीडियो की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। आलिया भट्ट ने इसके अलावा स्टेज पर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का गाना 'ढोलिड़ा' पर भी जमकर डांस किया। बता दें कि इस फिल्म के लिए पिछले साल आलिया भट्ट को काफी तारीफ मिली थी तो वहीं, इस साल आलिया अधिकतर अवार्ड अपने नाम कर रही हैं।

आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल आलिया भट्ट अधिक समय अपनी बेटी के साथ गुजार रही हैं। इस साल उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। वहीं, पिछले साल आलिया की 'आरआरआर', गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'डार्लिंग्स' रिलीज हुई थी। हर फिल्म के उन्हें काफी सराहा गया था।

Read more about: alia bhatt bollywood award show rrr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X