आलिया भट्ट ने खुद बताया अपना हाल, बोलीं- मेरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, आज से काम पर लौटूंगी- फैंस का शुक्रिया

एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले कई दिनों से क्वारंटाइन में थीं। हाल में ही उनके ब्रह्मास्त्र में को-स्टार और बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर कोरोना से संक्रमित पाए गए। वहीं गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के साथ काम करने वाले संजय लीला भंसाली को भी कोरोना हुआ। जिसके बाद से फैंस लगातार आलिया भट्ट की चिंता कर रहे थे।

Recommended Video

Ranbir Kapoor और Bhansali के बाद Alia Bhatt की कोरोना रिपोर्ट आई सामने | FilmiBeat

गुरुवार को आलिया भट्ट ने ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर, फैंस को सूचित किया कि वह एकदम सुरक्षित हैं और उनकी कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। जिसके बाद वह दोबारा काम पर वापस आज से लौट रही हैं।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा किया, वहीं लिखती हैं- मैंने सभी के मैसेज पढ़ें जिन्होंने चिंता और केयर व्यक्त की। आइसोलेशन में रहने के बाद मेरा कोरोना का टेस्ट नेगेटिव आया है। डॉक्टरों से बातचीत करने के बाद मैं आज से दोबारा काम पर वापस लौट रही हैं।

वह आगे लिखती हैं, सभी की कामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं अभी भी ध्यान रख रही हूं और तमाम सुरक्षा बरत रही हूं। आप सब ऐसे ही सलातमी की दुआएं हमेशा बनाएं रखें। लव यू ऑल।

गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पर वापस लौटेंगी आलिया भट्ट

गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पर वापस लौटेंगी आलिया भट्ट

वैसे तो आलिया भट्ट की इन दिनों गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग चल रही हैं। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि भंसाली के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

चंद दिन किया आराम और वापस लौट आईं काम पर

चंद दिन किया आराम और वापस लौट आईं काम पर

आलिया भट्ट काफी मेहनती हैं। यही वजह है कि वह चंद दिन आराम कर और सेल्फ क्वांरटाइन में रहने के बाद वापस काम पर लौट आई हैं। इन दिनों उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी जारी है।

आलिया भट्ट का बर्थडे

आलिया भट्ट का बर्थडे

आलिया भट्ट के जन्मदिन में चार दिन बाकि हैं। 15 मार्च को आलिया भट्ट अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। लेकिन इस बार वह बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगी। क्योंकि रणबीर इस समय आइसोलेशन में हैं। वह कोरोना से संक्रमित हैं।.

 नीतू कपूर ने किया था कंफर्म

नीतू कपूर ने किया था कंफर्म

रणबीर कपूर को कोरोना हुआ है, इस बारे में एक्टर की मां नीतू कपूर ने कंफर्म किया था। फिलहाल रणबीर कपूर सबसे अलग क्वारंटाइन में हैं। फैंस लगातार उनकी चिंता कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X