बरेली की बर्फी के निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ फिल्म करेंगी आलिया भट्ट
बरेली की बर्फी तो आपने जरूर देखी होगी और फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म के निर्देशक थे अश्विनी अय्यर तिवारी जो कि एक बार फिर फिल्म बनाने जा रहे है। इस बार उनकी फिल्म में नजर आने वाली है मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट। जी हां इस बात को खुद आलिया ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कंफर्म किया है कि वो अश्विनी की अगली फिल्म में नजर आने वाली है। हालांकि फिल्म का नाम अभी पता नहीं चला है।
हालांकि आलिया ने इतना जरूर बताया कि फिल्म का कॉसेंप्ट काफी ज्यादा फन लेकर आने वाला है जबसे उनको पता चला है वो फिल्म में काम करने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है।

जैसा की आपने बरेली का बर्फी में देखा ही होगा कि फिल्म एक अलग तरह से ही फिल्माई गई थी और उसकी कहानी काफी ज्यादा रोचक थी।
काफी समय से ये अफवाह चली आ रही थी कि आलिया भट्ट बरेली की बर्फी के निर्देशक के साथ नजर आने वाली है और इस बात को खुद आलिया ने बता कर सब कुछ आईने की तरह साफ कर दिया है।
आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने अश्विनी की तारीफ करते हुए कहा था कि वो काफी बेहतरीन डायरेक्टर और मैं उनके साथ काम कर रही है और ये मैं कह रही हूं। आपको इसकी ऑफीसियल एनाउंसमेंट जल्द ही सुनने को मिलेगी।
हाल ही में आपने आलिया भट्ट की फिल्म राजी देखी होगी जिसमें आलिया के बेहतरीन अभिनय ने सबको चौका दिया और आलिया ने बता दिया कि वो इस तरह के रोल भी कर सकती है।
इसके पहले आपने आलिया को फिल्म उड़ता पंजाब में देखा होगा जहां उन्होने जबरदस्त अभिनय किया था। बता दें कि इस फिल्म के बाद वो फिल्म गली ब्वॉय के लिए व्यस्त हो जाएंगी।
इसके अलावा चर्चा चल रही है कि वो संजय लीला भंसाली की फिल्म में भी नजर आने वाली है। एक फिल्म बनने जा रही है जो कि मशहूर कवि और लेखक साहिर लुधियानवी के जीवन पर होगी।
आलिया भट्ट काफी बड़ी अभिनेत्री बनकर सामने आई है और फिल्म राजी देखकर उनके पिता महेश भट्ट काफी खुश हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications












