Cannes के पहले लुक में लोगों को प्रेग्नेंट लगीं आलिया भट्ट, फिर दूसरे लुक में हसीना ने खुद किया कंफर्म

Alia Bhatt Second Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्रियों को लेकर अफेयर और प्रेग्नेंसी की गॉसिप्स बनती ही रहती हैं। अब इसकी जद में अभिनेत्री आलिया भट्ट आ गई है। आलिया भट्ट ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है और अपने पहले ही रे कार्पेट लुक से फ्रांस से लेकर भारत तक हर किसी का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही आलिया के इस लुक के बाद उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के चर्चे भी तेज हो गई हैं।
आलिया भट्ट ने किया कंफर्म
दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने लुक में रेट्रो स्टाइल बॉडीहग गाउन पहना था। इस लुक बॉडीफिट आउटफिट में देखने के बाद नेटिजंस ने उनका बेबी बंप स्पॉट करना शुरू कर दिया। हालांकि अगले ही दिन जब आलिया भट्ट ने अपना दूसरा रेड कार्पेट लुक फ्लॉन्ट किया तो प्रेग्नेंसी की गॉसिप्स को विराम देते हुए कंफर्म कर दिया कि फिलहाल वो दूसरी बार प्रेग्नेंट नहीं हैं।
आलिया भट्ट का दूसरा कान्स लुक
आलिया भट्ट ने आज साड़ी पहनी है। उनका यह लुक अनिल कपूर की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने स्टाइल किया है। नेट की साड़ी में आलिया बहुत प्यारी लग रही हैं। उन्होंने ओपन हेयरस्टाइल के साथ लुक कंपलीट किया है। आलिया भट्ट ने इस दौरान नेट की साड़ी में अपने टोन्ड कर्व्स फ्लॉन्ट किए जिन्हे देखने के बाद साफ है कि अभिनेत्री फिलहाल प्रेग्नेंट नहीं हैं।
आलिया भट्ट का कान्स में डेब्यू
कान फिल्म फेस्टिवल में शुक्रवार 23 मई को आलिया ने रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। फ्लोरल गाउन में वे बला की खूबसूरत लगीं। इसका अंदाजा खुद आलिया को भी हो गया, जिसकी वजह से उन्होंने पहले ही नजर का टीका लगा लिया। आज शनिवार को दूसरे दिन वे और भी खूबसूरत लग रही हैं।
दो साल की रणबीर आलिया की बेटी राहा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 का स्वागत किया था। राहा कपूर फिलहाल 2 साल की हैं और ऐसे में अगर दोनों से फिर से बेबी प्लान किया है तो यकीनन ये काफी दिलचस्प होने वाला है। फिलहाल किसी तरह का आधिकारिक ऐलान आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर नहीं हुआ है। इसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











