Corona से डर लगता है, मेरे पिता महेश भट्ट 70 साल के हैं, चेहरे पर हाथ लगाते हैं- आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इन दिनों आइसोलेशन में रहकर भी काफी चर्चा में हैं। आलिया भट्ट की बीते दिन एक तस्वीर वायरल हुई थी। जहां पर वह रणबीर कपूर के साथ नजर आईं।
मालूम होता है कि दोनों लॅाकडाउन होकर एक साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन इस बीच आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में अपना दर्द जाहिर किया है। आलिया कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव से बेहद परेशान हैं।

इसे लेकर वह अपने पिता की सेहत को लेकर काफी चिंता में हैं। गौरतलब है कि कोरोना के मामले तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट अनुसार इस खबर को लिखे जाने तक संक्रमितों की संख्या 1251 तक पहुंची है। बीते 24 घंटे में 227 नए मरीज मिले हैं। फिलहाल चलिए जानते हैं कि आलिया ने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











