आलिया भट्ट ने किया साफ..हर हाल में बनेगी आशिकी 3..करें इंतजार
पिछले काफी समय से आशिकी 3 की के बारे में लगातार चर्चा हो रही है कि फिल्म को आलिया भट्ट का होम प्रोड्क्शन विशेष फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा। फिल्म की स्टार कास्ट भी फाइनल हो गई। ये आलिया भट्ट की पापा महेश भट्ट के प्रोड्क्शन हाउस की पहली फिल्म होती।
ऐसी खबरें आ रही थी कि आलिया भट्ट के पास अभी कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं इसलिए वो अभी पहले उनपर ध्यान देना चाहती हैं।कहा जा रहा था कि आलिया सिद्धार्थ मल्होत्रा से अधिक तवज्जो रणवीर सिंह (गल्ली ब्वॉय), रणबीर कपूर(ड्रैगन) और मेघना गुलजार की राज़ी को दे रही हैं। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वो आशिकी 3 का हिस्सा होंगी।

आलिया भट्ट ने ट्वीट कर साफ किया कि "मैं आशिकी 3 का हिस्सा हूं और चूंकि वो पापा की फिल्म है इसलिए मैं और भी एक्साइटेड हैं। लेकिन बाकी इसमें समय लगेगा जैसा बाकी फिल्मों के साथ भी होता है। मुझे नहीं पता ऐसी खबरें कहां से आ रही हैं।"
सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के लिए ये जरूर काफी राहत देने वाली खबर है। आशिकी 2 लोगों को काफी पसंद आई थी। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी छा गई थी। ऐसे में उम्मीद है कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पिछली दोनों फिल्मों का इतिहास दुहराने में कामयाब रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
