आलिया भट्ट का 26वां Birthday- देर रात घर पहुंचे रणबीर कपूर- शानदार तस्वीरें वायरल
Recommended Video

बॉलीवुड के हिट मशीन और शानदार एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानि 15 मार्च को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं और बीती रात काफी धमाकेदार पार्टी करते हुए नजर आई है इस मौके पर उनके खास दोस्त और फैमिली मेंबर शामिल थे। इस मौके पर बीती रात करण जौहर समेत और कुछ विशेष मेहमान आलिया को बर्थडे विश करने पहुंचे। बता दें कि आलिया भट्ट के खास दोस्त और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में चल रहे रणबीर कपूर इस मौके पर देर रात आलिया भट्ट के घर पहुंचे थे।
रणबीर की तस्वीरें वायरल हो रही है। इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर आलिया भट्ट काफी ज्यादा चर्चा में हैं जिसमें रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली हैं।

1999 में आई अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा की फ़िल्म 'संघर्ष' से बतौर बाल कलाकार अपना फ़िल्मी सफ़र शुरू करने वाली आलिया भट्ट ने साल 2012 में फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से एक अभिनेत्री के रूप में अपना डेब्यू किया था। फिलहाल आप देखें आलिया भट्ट के जन्मदिन की ये खास तस्वीरें जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications