..................... Alia Bhatt celebrates Her Birthday on Highway Set | आलिया ने हाईवे पर काटा बर्थडे केक - Hindi Filmibeat

आलिया ने हाईवे पर काटा बर्थडे केक

बॉलीवुड की सेक्सी राधा यानी आलिया भट्ट आज 20 साल की हो गयी हैं। महेश भट्ट की सबसे छोटी बेटी और आलिया भट्ट ने पिछले साल करण जौहर की हिट फिल्म स्टूंडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा है। अपनी पहली ही फिल्म से लोगो के दिलों को धड़काने वाली आलिया ने बिकनी और लिपलॉक से दर्शा दिया कि वो फिल्मों में कुछ भी करने को तैयार हैं।

अपनी मां सोनी राजदान की डिट्टो कॉपी आलिया भट्ट इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे में काम कर रही हैं। इसलिए उन्होंने अपना आज जन्मदिन हाईवे की लोकेशन पर ही काटा है जहां फिल्म की पूरी यूनिट मौजूद थी। फिल्म में उनके हीरो मर्डर 3 फेम रणदीप हुड्डा हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है।

आलिया की फिल्म देखने के बाद लोग उनकी तुलना उनकी स्टेप सिस्टर पूजा भट्ट से करने लगे हैं। लोगों को आलिया सुंदर और सेक्सी तो लगती है लेकिन पूजा की तरह बोल्ड दिखायी नहीं पड़ती है।

खैर आलिया, पूजा भट्ट जितनी सफल और बोल्ड होती है कि नहीं यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इतना तो तय है कि आलिया की डिमांड इन दिनों ज्यादा बढ़ गयी है। देखते है कि यह डिमांड उन्हें कहां लेकर जाती है? फिलहाल आप लोग आलिया भट्ट को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीजिये। हमारी पूरी टीम भी आलिया को हैप्पी बर्थ डे बोलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X