ब्रह्मास्त्र के शूटिंग सेट पर आलिया मनाएंगी अपना 25वां जन्मदिन, जानिए प्लानिंग
Recommended Video

आलिया भट्ट की बात की जाए तो वो काफी यंग थी जब उन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर थी जिसको करण जौहर ने बनाया था। इस फिल्म मे आलिया के अलावा दो और लोगों के ने भी डेब्यू किया था जिनके नाम वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा है।
आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने पहली फिल्म से ही लोगों के दिलो पर राज करना शुरु कर दिया था और फिल्म काफी बड़ी हिट हुई थी। फिल्म जब रिलीज हुई उस वक्त आलिया की उम्र सिर्फ 19 साल थी। आज हम आलिया की बात इसलिए करेगें की क्योंकि वो बहुत जल्द अपना 25वां जन्मदिन मनाने वाली है।

आपको बता दें कि इन दिनो आलिया भट्ट भारत में नहीं है बल्कि वो बुल्गारिया में अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त चल रही है। उनके साथ एक्टर रणबीर कपूर भी इस फिल्म में काम कर रहे है। आलिया भटट् इस समय अपने बर्थडे की तैयारी वहीं पर कर रही है क्योंकि वो 15 मार्च को 25 साल की हो जाएंगी।
आपको बता दे कि वो शूटिंग के दौरान ही अपना बर्थडे को-स्टार रणबीर कपूर और फिल्म के डारेक्टर अयान मुखर्जी के साथ सेलेब्रेट करेगी। एक सोर्स के मुताबिक पता चला है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के शूटिंग सेट पर ही आलिया अपना जन्मदिन मनाएंगी।
खबरें यहां तक है कि आलिया के जन्मदिन के लिए उनके पिता महेश भट्ट और मां सोनी राजदान और बहन शाहीन बुल्गारिया जाएंगे और आलिया के साथ बर्थडे सेलेब्रेट करेगे।
यही नही बल्कि आलिया के पहले फिल्म के निर्देशक और उनके मेंटर करण जौहर भी आलिया के पास जाना चाहते थे औ़र उसका प्लान कर रहे थे पर उनकी मां का भी जन्मदिन 18 मार्च को होगा और उनकी मां की उम्र 75 साल हो जाएगी।
इसके बावजूद भी करण उनके पास जाना चाहते थे पर जब ये पता चला कि इस समय फ्लाइट्स में काफी रश है 10 घंटे लग रहे है तो करण जौहर को अपना मूड बदलना पड़ा। बता दें कि अब उनके साथ उनके फिल्म के को-स्टार और फिल्म के डायरेक्टर और उनकी फैमिली है बर्थडे सेलेब्रेट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications