..................... Alia Bhatt case in Police entry, advised the actress - Hindi Filmibeat

Alia Bhatt प्राइवेट फोटो मामले में पुलिस की हुई एंट्री, एक्ट्रेस को दी ऐसा करने की सलाह

Alia Bhatt

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बीती रात अपनी प्राइवेट फोटो लीक होने पर पुलिस से शिकायत की थी, अब इस केस में पुलिस की एंट्री हो गई है। पुलिस ने फोटोग्राफर के खिलाफ केस करने की सलाह देते हुए आलिया का साथ दिया है।

दरअसल बात ऐसी है कि, एक्ट्रेस ने हाल ही में उनकी प्राइवेट फोटो एक पोर्टल के द्वारा पोस्ट किये जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसको लेकर एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उस पोर्टल को टैग करते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी और साथ ही मुंबई पुलिस को भी टैग किया था।

बीती रात आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोर्टल को टैग करते हुए अपना गुस्सा व्यक्त कर लिखा था, 'आप सच में मजाक कर रहे हो। मैं अपने घर पर हूं और हर दिन की तरह उस समय में अपने लिविंग रूम में बैठी हुई थी, जब मुझे ये महसूस हुआ कि कोई मुझे देख रहा है। मैंने ऊपर देखा तो वहां पर दो लोग मेरे पड़ोसी की बिल्डिंग की छत पर चढ़े हुए हैं और उनका कैमरा मेरी तरफ है। ये किस तरह से सही चीज है और ये करने की अनुमति आपको किसने दी है। ये पूरी तरह से किसी की निजी जिंदगी में घुसना है। एक सीमा होती है जिसे आपको क्रॉस नहीं करना चाहिए, लेकिन आज वो भी सीमा पार हो चुकी है'। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस को टैग किया।

अब आलिया भट्ट के टैग करने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई और उन्होंने एक्ट्रेस से कांटेक्ट किया। इसको लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ट्वीट में ये बताया कि मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में आलिया भट्ट से कांटेक्ट किया। इस पर आलिया भट्ट ने इस मामले में मुंबई पुलिस ने आलिया भट्ट उनकी प्राइवेट तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफर और इसे पब्लिश करने वाले ऑनलाइन पोर्टल के खिलाफ शिकायत करने के लिए कहा है। इसी के साथ मुंबई पुलिस इस सिलसिले में लगातार आलिया भट्ट की पीआर टीम से जुड़ी हुई है।

इस मामले में आलिया के सपोर्ट में कई सारे फिल्मी सितारें भी आए हैं क्योंकि यह किसी की प्राइवेट लाइफ का ममला है। इससे पहले कई सारे मामलों में ऐसा होता रहा है क्योंकि फोटोग्राफर अक्सर सितारों के प्राइवेट फोटोज लीक करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X