..................... Alia Bhatt cannes best look after brutally troll for paid coverage Alia Bhatt cannes film festival 2026 - Hindi Filmibeat

Alia Bhatt Cannes: ट्रोलिंग के बाद आलिया भट्ट ने हेटर्स को चटाई धूल, कान्स से ही दिया ग्लैमरस जवाब

Alia Bhatt Cannes Film Festival 2026: बलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में उनकी मौजूदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। पहले कुछ वायरल क्लिप्स में दावा किया गया कि इंटरनेशनल मीडिया ने उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दी, जिसके बाद इंटरनेट पर ट्रोलिंग शुरू हो गई। कई यूजर्स ने अभिनेत्री के अंदाज और रेड कार्पेट बिहेवियर को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

Alia Bhatt Cannes Film Festival 2026

हेटर्स को आलिया भट्ट ने दिखाया ठेंगा

हालांकि अब आलिया का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस बार अभिनेत्री लैवेंडर शेड के स्टाइलिश लहंगा-गाउन में नजर आईं। अपने लुक को उन्होंने मैचिंग चोकर और सॉफ्ट मेकअप के साथ पूरा किया। रेड कार्पेट पर पहुंचते ही आलिया ने कैमरों के सामने जमकर पोज दिए और फैंस की ओर फ्लाइंग किस भी किया।

छा गया आलिया भट्ट का ये वाला लुक

सोशल मीडिया पर उनके इस नए अवतार को लेकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस की सराहना की। वहीं कुछ यूजर्स अब भी आलोचना करने से पीछे नहीं हट रहे। इंटरनेट पर उनकी नागरिकता को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि ब्रिटिश नागरिकता रखने वाली आलिया भारत का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकती हैं।

पेड पपराजी का सहारा

इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि अभिनेत्री ने लाइमलाइट में बने रहने के लिए पेड पपराजी का सहारा लिया। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके, कांस 2026 में आलिया भट्ट की हर एंट्री इंटरनेट पर वायरल होती नजर आ रही है।

Read more about: alia bhatt cannes bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X