दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी का उड़ा मजाक तो सामने आईं आलिया भट्ट, ऐसे किया रिएक्ट?

alia bhatt deepika padukone

दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेग्नेंट हैं और ऐसे मौके पर रणवीर सिंह उनका काफी ख्याल रख रहे हैं। लेकिन हाल ही में दीपिका पादुकोण को वो डालते हुए देखा गया था जिसके बाद उनके बेबी बंप और बॉडी को लेकर उनको ट्रोल किया जा रहा है।

इस हालक में वो अपने नागरिक कर्तव्यों के पालन के लिए आईं थीं और इसकी सराहना होनी चाहिए थी। लेकिन दीपिका को लगातार ट्रोल किया जा रहा था। नेटिज़न्स ने उनके शरीर के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों का सहारा लिया, यहां तक ​​कि उनके बेबी बंप की सच्चाई पर भी सवाल उठाए।

इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे थे। हालांकि इसके बीच आलिया भट्ट दीपिका पादुकोण के समर्थन में खड़ी हो गईं हैं।

आलिया ने किया ये काम

दरअसल आलिया ने खुद तो कुछ नहीं कहा लेकिन एक पत्रकार के पोस्ट का समर्थन किया है जिसमें उन्होने दीपिका के साथ ऐसा ना करने और इसको रोकने की मांग की थी। इस पोस्ट को आलिया ने लाइक किया है। इस पोस्ट में लिखा था, "इसे रोकें। अच्छा व्यवहार करें।" आलिया भट्ट, उनकी बहनें पूजा भट्ट और शाहीन भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान ने भी इस पोस्ट का समर्थन करते हुए लाइक किया है। हालांकि इस पूरे मामले में किसी तरह का रिएक्शन दीपिका पादुकोण या फिर रणवीर सिंह की तरफ से नहीं आया है।

हो रही है आलिया की तारीफ

आलिया भट्ट के इस समर्थन के बाद लोगों के द्वारा उनकी तारीफ की जा रही है। काफी कम देखा जाता है कि आलिया भट्ट किसी तरह के मामले पर अपनी राय रखती हैं या फिर रिएक्ट करती हैं। दीपिका पादुकोण ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लिया है और देखने वाली बात होगी कि डिलिवरी के बाद वो कब तक फिल्मों से दूरी बनाकर रखती हैं।

Read more about: alia bhatt deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X