Alia Bhatt: लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर आलिया भट्ट हो गईं भयंकर ट्रोल, नेटिजन्स बोले- इतना फोटोशॉप कर दिया कि..

Alia Bhatt Trolled: आलिया भट्ट एक मैगजीन शूट को लेकर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने फोटोशूट से एक से बाद एक कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे लेकर उन्हें भयंकर ट्रोल किया जा रहा है। नेटिज़न्स का कहना है कि आलिया की तस्वीरों को इतना एडिट कर दिया गया है कि वो पहचान में ही नहीं आ रही हैं।
ये फोटोशूट वोग थाइलैंड मैगजीन के लिए था, जो अब हर जगह वायरल हो गया है। हर तस्वीर में आलिया हल्का मेकअप और न्यूड लिप्स में दिख रही हैं। कुछ फोटोज में फैंस उनके सिंपल लुक्स को पसंद कर रहे हैं। लेकिन वहीं, कुछ फोटोज को इतना ज्यादा एडिट कर दिया गया है कि मैगजीन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
नेटिजन्स ने कर दिया जमकर ट्रोल
आलिया की फोटो पर एक यूजर ने लिखा, "लेकिन आलिया कहां है?"
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मैं इस तस्वीर में आलिया को ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं.."
एक दूसरे यूजर ने लिखा- "फ़ोटोशॉप ने इन्हें पूरी तरह से बदल दिया है! वह आलिया को छोड़कर बाकी सभी की तरह दिख रही है।"
तीसरे ने लिखा- "किसी को इतना ही फोटोशॉप नहीं कर दो कि वो पहचान में ही ना आए.."
जबकि एक अन्य यूजर ने कहा कि आलिया इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और श्रद्धा कपूर की तरह दिख रही हैं। कुछ लोगों को मानुषी छिल्लर भी याद आई। बहरहाल, आलिया के फैंस इन दिनों एक्ट्रेस की सफलता से बेहद उत्साहित हैं। आलिया को उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications