राहा ने वुमेन्स डे पर मम्मी के लिए बनाया ऐसा तोहफा, बुरी तरह हो गई आलिया भट्ट

Alia Bhatt Raha Kapoor

Alia Bhatt Troll For Raha Gift: 8 मार्च का दिन महिलाओं के लिए समर्पित है। दुनियाभर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने महिला दिवस पर तस्वीर पोस्ट करते हुए एक नोट लिखा। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने हाथ में लाल दिल पकड़े हुए एक तस्वीर पोस्ट की।

एक्ट्रेस ने तस्वीर को कैप्शन दिया, ''मेरी लिटिल वुमन ने इसे मेरे लिए बनाया है। मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करती हूं। महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। आज और अपने शेष जीवन के हर दिन का जश्न मनाने के लिए एक मिनट का समय निकालें।''

आलिया की पोस्ट पर उनके फैंस ने कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, "राहा (आलिया की बेटी) इतनी बड़ी हो गई क्या जो ये सब बना लेती है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "यह बहुत प्यारी है... लेकिन वह छोटी महिला कौन है?" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "हमें प्रेरणा देते रहिए।"

बता दें कि आलिया भट्ट को आखिरी बार अमेरिकी जासूसी एक्शन थ्रिलर 'हार्ट ऑफ स्टोन' में देखा गया था। आलिया की अगली फिल्म 'जिगरा' है। आलिया इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

इसके साथ ही आलिया भट्ट हाल ही में पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ गुजरात के जामनगर में अंबानी फैमिली के इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचे। यहां से भी रणबीर आलिया और राहा की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

Read more about: alia bhatt raha kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X