..................... Alia Bhatt brutally ignored in cannes film festival 2026 Alia Bhatt cannes look decode and reactions - Hindi Filmibeat

Cannes 2026: कान्स में पिट गई आलिया भट्ट की भद्द, पहचान को तरसी आलिया देती रही पोज, पैपराजी ने नहीं दिए भाव

Alia Bhatt Cannes 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट काफी जोरों शोरों से कान्स के लिए रवाना हुई थीं। कान्स फिल्म फेस्टवल रेड कार्पेट से आलिया भट्ट का पहला लुक भी सामने आ चुका है। आलिया का कान्स लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे नेटिजंस की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट कान्स लुक

रेड कारपेट पर फैशन फ्रीक आलिया भट्ट ने पूरी एनर्जी के साथ एंट्री मारी। आलिया भट्ट को देखकर साफ पता चल रहा है कि वो खुद अपने कान्स लुक के लिए काफी एक्साइटेड रही हैं। आलिया भट्ट के कान्स लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक पीच कलर का शानदार गाउन पहना है। इस गाउन के साथ आलिया का पिंक मेकअप शानदार लग रहा है।

आलिया भट्ट का स्पेशल नेकपीस

इस दौरान आलिया भट्ट कभी अपने बाल संवारती तो कभी ड्रेस लहराती सेंटर ऑफ अटेंशन बनने की कोशिश करती दिखाई दीं। आलिया भट्ट के नेकपीस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। आलिया के आउटफिट पर ये नेकपीस कमाल लग रहा है और उनके इस लुक में जान फूंक रहा है।

कान्स में आलिया को नहीं मिला भाव

दावा किया जा रहा है कि इंटरनेशनल मीडिया ने इस बार भी आलिया को भाव नहीं दिया है। कई वीडियोज में आलिया को मीडियाम वाले नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं। उनके इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से सर्कुलेट हो रहे हैं।

ट्रोल हो रही हैं आलिया भट्ट

आलिय की वीडियोज सामने आने के बाद लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि आलिया भट्ट को केवल उनके पर्सनल फोटोग्राफर ने ही भाव दिया है। इतना ही नहीं लोग आलिया को चिढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने आलिया भट्ट की वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कांस में आलिया भट्ट को कोई भी नहीं जानता।

Read more about: alia bhatt cannes bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X