नन्ही सी बेटी को ब्रेस्टफीड कराते आलिया भट्ट की इंटरनेट पर तस्वीर हुई वायरल! जानिए सच्चाई

Alia Bhatt Breastfeeding Photo Fact Check: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों डिलीवरी के बाद अब अपनी बॉडी और फिगर पर फोकस कर रही हैं और एक्ट्रेस ने वर्कआउट भी शुरू कर दिया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी की परवरिश को भी पूरा समय दे रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने जब से बेटी के नाम का ऐलान किया है तभी से हर किसी को इनकी बेटी की पहली झलक का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी फिलहाल अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।
आलिया भट्ट की वायरल तस्वीर
इसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट अपनी बेटी को ब्रेस्टफीड कराती दिखाई दे रही हैं। इससे पहले की इस तस्वीर को आप असली माने हम आपके इस तस्वीर की सच्चाई से रू-ब-रू करा देते हैं। ये आलिया भट्ट की फेक फोटो जिसे आलिया के फैंस ने फोटोशॉप के जरिए तैयार किया है। पहली झलक में देखने में ये तस्वीर असली लगती है लेकिन हकीकत में ये फेक फोटो है।
राहा के नाम का मतलब
गौरतलब है कि राहा कपूर का नामकरण दादी नीतू कपूर ने किया है। राहा का मतलब है होता है दिव्य पथ। यानि कि अलौकिक। आलिया भट्ट ने जब अपनी बेटी का नाम बताया तो साथ ही में इसका मतलब भी बताया। आलिया ने जहां राहा का शुद्ध रूप में अर्थ बताया वहीं उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि किसी भाषा में राहा का मतलब खुशी है तो किसी में सुकून और बेटी को गोद में लेते ही उन्हें ये सब कुछ महसूस हुआ।
रणबीर-आलिया की शादी
आलिया भट्ट ने शादी के मजह सात महीने बाद ही बेटी राहा को जन्म दे दिया है। 5 साल डेट करने के बाद इस साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की। दोनों का विवाह समारोह सादगी भरा रहा. चुनिंदा दोस्तों और घरवालों की मौजूदगी में इस हॉट जोड़ी ने अपने नए जीवन की शुरुआत की। 6 नवंबर को रणबीर आलिया ने अपनी बेटी का स्वागत किया।


Click it and Unblock the Notifications