'निर्भया कांड के बाद भी..' Alia Bhatt ने पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर केस पर तोड़ी चुप्पी!

Alia Bhatt On Rape- पश्चिम बंगाल में हुए हुए भयानक रेप और हत्याकांड को लेकर लोग दुखी हैं और बॉलीवुड के सितारे इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। महिला डॉक्टर की दिल दहला देने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट जब सामने आई तो लोग इसको देखकर दहल गए और बिना रिएक्ट किए नहीं रह पाए।
इसके बाद से महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और अब आलिया भट्ट ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है। निर्भया कांड को याद करते हुए आलिया भट्टन ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया है और उनका कहना है कि महिलाओं को लेकर ये अत्याचार बदलने का नाम नहीं ले रहे हैं।
आलिया भट्ट का पोस्ट
आलिया ने लिखा, 'एक और क्रूर रेप। यह अहसास का एक और दिन है कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। एक और भयावह अत्याचार हमें यह याद दिलाने के लिए है कि निर्भया कांड को एक दशक से अधिक समय हो गया है, फिर भी कुछ खास नहीं बदला है।' आलिया ने इसके साथ ही महिलाओं पर हुए आंकड़ों को सामने रखा है।
उन्होने लिखा, 'आंकड़े बोलते हैं: ''भारत के 30% डॉक्टर और हमारे 80% नर्सिंग स्टाफ महिलाएं हैं। चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के माहौल में, महिलाएं ही अधिक असुरक्षित हैं। 2022 के बाद से, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 4% की वृद्धि हुई है, जिनमें से 20% से अधिक में बलात्कार और हमला शामिल है। 2022 में भारत में एक दिन में लगभग 90 बलात्कार दर्ज किए गए।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो रिपोर्ट 2022 की रिपोर्ट है।' आलिया ने भी लिखा, 'महिलाओं के रूप में हम सभी को कैसा महसूस करना चाहिए? यह बात दिमाग में चलते हुए हमें काम पर कैसे जाना चाहिए या अपना दैनिक जीवन कैसे जीना चाहिए? इस भयावह घटना ने एक बार फिर हमें याद दिलाया है कि महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर अपना भार खुद उठा रही हैं।'


Click it and Unblock the Notifications