बहुरानी Alia Bhatt को सास Neetu Kapoor ने ऐसे दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, ननद ने किया ये काम..

शानदार एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए आज का दिन काफी बड़ा है, इसका कारण ये है कि आज यानि 15 मार्च को वो अपना जन्मदिन मना रही है। अक्सर देखा जाता है कि उनका जन्मदिन धूमधाम से होता है लेकिन ये वाला बर्थडे कुछ खास है। इसका एक कारण ये भी है कि आलिया भट्ट एक मां बन चुकी हैं और इस बार अपनी बेटी राहा के साथ जन्मदिन मनाएंगी। आलिया भट्ट के जन्मदिन की शुरुआत होते ही बधाइयों का सिलसिला शुरु हो चुका है और लोग कई तरह से उनको मुबारकबाद दे रहे हैं।
लेकिन इस दौरान आलिया भट्ट की सासू मां यानि नीतू कपूर का भी एक पोस्ट सामने आया है और उन्होने बहुरानी आलिया भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। नीतू कपूर ने आलिया भट्ट की तस्वीर वाली स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ''हैप्पी बर्थडे बहुरानी, सिर्फ प्यार और सिर्फ प्यार।''
जैसे ही उन्होने ये पोस्ट किया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसके अलावा आलिया भट्ट की ननद ऋद्धिमा कपूर साहनी ने भी उनको बधाई दी है। उन्होने लिखा, ''जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं आलू।''
इसके साथ उन्होने भी आलिया भट्ट की एक तस्वीर पोस्ट की है। हालांकि आलिया भट्ट ने नीतू कपूर और ऋद्धिमा के इस पोस्ट पर किसी तरह का रिएक्शन अभी तक तो नहीं दिया है।
अब देखना ये है कि वो क्या जवाब इन दोनों को देती हैँ। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल शादी की थी और इसके बाद से वो काफी चर्चा में रहे हैं। दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होकर छा गई थी और काफी पसंद की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











