मां नीतू कपूर ने पूरी की रणबीर कपूर की कमी, आलिया के बर्थडे को बनाया स्पेशल, देखिए inside फोटो-वीडियो
25 मार्च को गंगूबाई काठियावाड़ी फेम आलिया भट्ट ने अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस साल उनके बर्थडे पर बॉफ्रेंड रणबीर कपूर तो नहीं पहुंच पाए लेकिन बेटे के प्यार को लेकर मां नीतू कपूर पहुंची। नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर विश किया और ढेर सारा प्यार लेटेस्ट तस्वीर के जरिए उड़ेला।
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की ढेर सारी फोटो वीडियो वायरल हो रही हैं। इन फोटो में देखा जा सकता है कि आलिया की मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट, नीतू कपूर कैसे बर्थडे पर एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को गले लगाया हुआ है।
बता दें हाल में ही रणबीर कपूर कोरोना की चपेत में आए। फिलहाल वह सेल्फ क्वारंटाइन में हैं। कोरोना के चलते ही आलिया भट्ट के बर्थडे में रणबीर कपूर नहीं पहुंचे। इस दौरान आलिया भट्ट ने रणबीर को खूब मिस भी किया। हाल में ही आलिया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह रणबीर का हाथ थामे नजर आ रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications