..................... Alia Bhatt best look from Milan Film Festival 2025 Alia Bhatt announces upcoming action film alpha release date - Hindi Filmibeat

Milan Film Festival 2025: आलिया भट्ट ने फैशन गेम से लूटी महफिल, अल्फा की रिलीज डेट का किया ऐलान

Alia Bhatt Milan Film Festival 2025

Alia Bhatt Milan Film Festival 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री और ग्लोबल फैशन ब्रांड गुच्ची की एम्बेसडर आलिया भट्ट ने मिलान फैशन वीक 2025 में अपने अनोखे और बोल्ड अंदाज़ से सभी का ध्यान खींच लिया। आलिया भट्ट इस दौरान न्यूड सैटिन आउटफिट के साथ ओवर साइज ब्लैक फर कोट, स्टाइलिश हील्स और नेट स्टॉकिंग्स पहनकर रेड कार्पेट पर कदम रखा।

आलिया के नए लंबे और स्ट्रेट हेयरस्टाइल, स्मोकी आई मेकअप और बोल्ड स्टेटमेंट पर्स ने उनके लुक को और भी जबरदस्त बना दिया। उनका यह एलिगेंट अवतार सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां फैन्स और फैशन एक्सपर्ट्स उनके स्टाइल की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

अल्फा की रिलीज डेट का ऐलान

इवेंट के दौरान जब सभी उनकी फैशन चॉइस पर चर्चा कर रहे थे, तभी आलिया ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी घोषणा कर दी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, "'अल्फा' 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हो रही है। यह मेरे लिए एक खास प्रोजेक्ट है क्योंकि यह मेरी पहली एक्शन फिल्म है। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर काफी उत्साहित हूं।"

आलिया भट्ट का क्रिसमस गिफ्ट

यह खबर सामने आते ही फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई, और कई लोगों ने इसे "2025 का सबसे बड़ा क्रिसमस गिफ्ट" करार दिया। 'अल्फा' एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जो आलिया के करियर में एक नया अनोखा मोड़ साबित होने वाली है। इससे पहले उन्होंने नेटफ्लिक्स की फिल्म Heart of Stone में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ काम कर एक्शन की दुनिया में कदम रखा था। वहीं, उनकी पिछली फिल्म जिगरा को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

लेकिन 'अल्फा' कुछ अलग है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म होगी, जिसमें पहले ही शाहरुख़ ख़ान की पठान और सलमान ख़ान की टाइगर जैसी फिल्में शामिल हैं। फैंस को इस फिल्म की एक झलक वॉर 2 के पोस्ट-क्रेडिट सीन में देखने को मिली थी, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ आलिया की एंट्री दिखाई गई थी।

Read more about: alia bhatt bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X