आलिया भट्ट ने बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली से मांगी भीख - कोई भी रोल चलेगा
आलिया भट्ट इस समय अपने करियर के शानदार पड़ाव पर चल रही हैं। कलंक उनका पहला पीरियड ड्रामा था जिसके बाद अब वो बाहुबली डायरेक्टर, एस एस राजामौली के पीरियड ड्रामा, RRR में राम चरण तेजा के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। फिल्म में आलिया का किरदार बहुत बड़ा नहीं है लेकिन काफी सशक्त है।
इस रोल के बारे में बात करते हुए आलिया ने बताया कि मैं राजामौली सर से एक एयरपोर्ट पर मिली थीं और उनसे भीख मांगी कि उनकी अगली फिल्म में जितना छोटा रोल ही क्यों ना हो, प्लीज़ उन्हें लेने के बारे में सोचें। इसके बाद राजामौली ने आलिया को RRR के लिए साइन कर लिया।

गौरतलब है कि जब एस एस राजामौली ने आलिया भट्ट को RRR ऑफर की तो आलिया ने अपनी फीस बढ़ा दी थी। लेकिन राजामौली आलिया की सारी शर्तें मानने को तैयार थे। इसके बावजूद आलिया ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी क्योंकि उनके पास डेट्स की कमी थी।
लेकिन करण जौहर के बीच में आने के बाद, आलिया ने आखिरकार राजामौली की फिल्म को हां कह दिया। बहरहाल, इतनी सारी फिल्मों की लाइन देखने के बाद ये तय है कि अगले दो - तीन साल तक परदे पर केवल आलिया ही आलिया दिखाई देने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications