बीच पर लेटकर मचलीं आलिया भट्ट, कपूर खानदान की बहू का शादी और मां बनने के बाद सबसे सेक्सी वीडियो

Alia Bhatt Video: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर छाई हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपना नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
आलिया भट्ट के इस लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो हसीना इस दौरान बीच पर रेत पर लेटी पानी की लहरों के मजे लेती दिखाई दे रही हैं। आलिया भट्ट के नो मेकअप लुक से किसी की भी नजरे हटने का नाम नहीं ले रही हैं और वो अपनी आने वाली फिल्म का हालिया रिलीज गाना तुम क्या मिले गाती दिखाई दे रही हैं।
आलिया भट्ट के इस वीडियो पर घंटे भर में 4 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और ये आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। तमाम नेटिजंस इसे आलिया का शादी और प्रेग्नेंसी के बाद का सबसे शानदार वीडियो बता रहे हैं।
आलिया भट्ट ने 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी राहा को जन्म दिया था। आलिया ने लंबे रिलेशनशिप के बाद पिछले साल अप्रैल में एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी। आलिया ने फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अपनी प्रेग्नेंसी के पहले कर ली थी, लेकिन उन्होंने इस गाने की शूटिंग राहा के जन्म के बाद की है।
आपको बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर और आलिया के साथ धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी हैं। यह फिल्म 28 जुलाई, 2023 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications