Alia Bhatt Baby: डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची आलिया भट्ट, बेबी कपूर के आने का इंतज़ार

Alia Bhatt Baby की डिलीवरी अब किसी भी समय हो सकती है। 6 नवंबर को सुबह लगभग 7 बजे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को लेकर मुंबई के HN Relianca अस्पताल में पहुंचे जहां आलिया भट्ट को भर्ती कर लिया गया है। माना जा रहा है कि आलिया भट्ट की डिलीवरी जल्दी ही हो जाएगी।
कपूर जूनियर के आने का इंतज़ार पूरा कपूर परिवार बेसब्री से कर रहा है। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी काफी समय से मम्मी पापा बनने की तैयारी में लगे हुए हैं। दादी नीतू कपूर और नाना - नानी महेश भट्ट - सोनी राज़दान भी अपने नाती - पोते का इंतज़ार कर रहे हैं।
रणबीर कपूर की Paternity Leave
इस बच्चे के आने की खुशी में रणबीर कपूर पहले ही अपना पूरा शेड्यूल बदल चुके हैं। माना जा रहा है कि नवंबर में वो अपनी फिल्मों की शूटिंग का काम पूरा कर लेंगे और इसके बाद वो एक Paternity Leave पर जाएंगे जहां वो कपूर जूनियर के साथ ढेर सारा वक्त बिताने वाले हैं। वहीं रणबीर चाहते हैं कि आलिया इस दौरान अपना सारा काम पूरा कर लेंगी।
इसके बाद जब रणबीर कपूर के काम पर लौटने का समय होगा तो आलिया भट्ट काम से छुट्टी लेंगी और बच्चे के साथ अपना सारा वक्त बिताएंगी। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी की है। ये शादी बेहद निजी समारोह था और इस शादी के दो महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया था।
आलिया और रणबीर की गुपचुप और फटाफट शादी को उनके जल्दी प्रेगनेंसी से भी जोड़ कर देखा गया और माना गया कि चूंकि आलिया प्रेगनेंट थीं इसलिए उन्होंने और रणबीर कपूर ने फटाफट शादी कर ली। काम की बात करें तो आलिया भट्ट इस समय रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर काम कर रही हैं। लेकिन फिलहाल इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है और जब तक आलिया नहीं चाहेंगी तब तक वो छुट्टी पर ही रहेंगी और अपने बच्चे के साथ समय बिताएंगी। पर ये सारी तो बाद की बातें हैं, फिलहाल तो हर कोई कपूर जूनियर के आने की खुशखबरी का इंतज़ार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












