Alia Bhatt Baby Shower Pics: आलिया भट्ट को रणबीर कपूर से मिला गोदभराई में परफेक्ट तोहफा, जानते हैं क्या?

इस हफ्ते की नवरात्रि का समापन हुआ था आलिया भट्ट [Alia Bhatt] की गोदभराई के साथ। Alia Bhatt Baby Shower Pics काफी तेज़ी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। आलिया ने अब अपनी गोदभराई की तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में उनका और रणबीर कपूर का केसरिया इश्क खूब हिलोरे मार रहा है। आलिया भट्ट ने जो तस्वीरें शेयर कीं उनमें से एक तस्वीर में वो रणबीर कपूर [Ranbir Kapoor] के साथ भगवान से प्रार्थना करती नज़र आ रही हैं।
वहीं गोदभराई पर आलिया को रणबीर कपूर से परफेक्ट तोहफा मिला है - ढेर सारे ठहाके और प्यारी सी Kiss. एक तस्वीर में बेबी का इंतज़ार करता ये कपल साथ में किसी बात पर खिलखिलाते नज़र आया और आलिया शरमाती हुईं नज़र आईं। वहीं दूसरी तरफ एक तस्वीर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को किस करते नज़र आए।
देखिए आलिया भट्ट के बेबी शावर की तस्वीरें।

बेबी को प्यारी सी किस
एक तस्वीर में रणबीर कपूर आलिया भट्ट को किस करते नज़र आए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस साल अप्रैल में शादी की थी। अब दोनों कपूर जूनियर का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आलिया की गोदभराई उनके घर से ही जिसमें दोस्त और परिवार शामिल हुए।

आलिया का ससुराल
अपने ससुराल वालों के साथ आलिया की एक प्यारी सी तस्वीर। इस तस्वीर में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, बुआ रीमा जैन, रणबीर कपूर की भाभी श्वेता बच्चन नंदा सहित आलिया भट्ट की मां सोनी राज़दान भी दिखाई दे रही हैं।

पापा बनने का प्लान
रणबीर कपूर ने पापा बनने का प्लान तैयार कर लिया है। वो चाहते हैं कि बच्चा होने के बाद आलिया अपनी फिल्में वापस शुरू कर दें। इस बीच वो काम से छुट्टी लेंगे और बच्चे की देखभाल करेंगे। इसके बाद जब आलिया भट्ट काम खत्म कर लेंगी तब रणबीर, अपने शूट पर वापस लौटेंगे।

भट्ट परिवार
गोदभराई के मौके पर आलिया भट्ट, अपने मायके के साथ भी नज़र आईं। उनके पिता महेश भट्ट, मां सोनी राज़दान, बहनें शाहीन और पूजा भट्ट नज़र आईं। आने वाले मेहमान के लिए सभी उत्साहित दिखाई दिए।

कपूर जूनियर का इंतज़ार
इस समय केवल कपूर और भट्ट परिवार ही नहीं बल्कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैन्स भी कपूर जूनियर का इंतज़ार कर रहे हैं। बस सभी को इंतज़ार है कपूर परिवार और भट्ट परिवार के आंगन में किलकारी के गूंजने का।


Click it and Unblock the Notifications