#FirstPic: 15 अगस्त 2019 की है बुकिंग, शुरू हुई शूटिंग, देखिए पहली तस्वीर
आलिया भट्ट, अपनी रणबीर कपूर स्टारर ब्रहास्त्र की शूटिंग शुरू कर चुकी है। फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस हो चुकी है। अब शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट ने अपने निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ एकदम शानदार फोटो खींची और पोस्ट कर डाली।
आखिरकार 4 सालों के लंबे इंतज़ार के बाद अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ड्रैगन पटरी पर दौड़ रही है। कुछ महीनों पहले फिल्म के डिसक्शन के लिए तीनों स्टार लंदन में मिले थे।

एक वो दिन था और एक आज का दिन है। आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी की दोस्ती के नए नए किस्से तस्वीरों में सामने आ जाते हैं। आजकल आलिया भट्ट अयान मुखर्जी के साथ ही देखी जा रही हैं।
ड्रैगन एक सुपरहीरो फिल्म है और काफी समय से प्लान की जा रही है। हाल ही में आलिया भट्ट फिल्म की टीम के साथ दिखीं जहां अयान मुखर्जी एक टैटू के साथ थे। हो सकता है कि ये ड्रैगन के सुपरहीरो की एक छोटी सी झलक हो या फिर अयान मुखर्जी अपने रोल में कुछ ज़्यादा ही डूब गए।
फिल्म के बारे में बात करते हुए आलिया ने बताया है कि ये पूरी सुपरहीरो फिल्म नहीं है जहां हीरो लाल चड्ढी पहन कर घूमे। ड्रैगन में लोगों को पौराणिक टच ज़्यादा मिलेगा। वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए अयान मुखर्जी पहले ही कह चुके हैं कि फिल्म में रोमांस भरपूर है।
जानिए आने वाली कौन सी नई जोड़ियां, इस साल दर्शकों को उत्सुक बना रही हैं -


Click it and Unblock the Notifications

