पति रणबीर कपूर के बिना ही अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में शामिल हुई Alia Bhatt, दिखाया किलर लुक

Alia Bhatt: गणेश उत्सव का एक बहुत त्यौहार है हिंदूओं के लिए और इसको बहुत ही धूम धाम से देश भर में मनाया जाता है। खासकर मुंबई और महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का एक ही जश्न देखने को मिलता है। तो ऐसे में अंबानी परिवार मे गणेश उत्सव (Ganesh Utsav)का प्रोग्रोम बहुत ही शानदार तरीके से रखा गया है जिसमें बीती रात कई बॉलीवुड सितारें पहुंचे।
इस खास गणेश उत्सव जश्न का हिस्सा रणबीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी बनी। अंबानी परिवार की इस पार्टी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt)अपने पति के बिना ही शामिल हुई परंतु इस दौरान आलिया को उनके खास दोस्त और फिल्म डायरेक्टर आयान मुखर्जी ने कंपनी दी। दोनों साथ में काफी अच्छे दिख रहे थे।
अंबानी परिवार की पार्टी में आलिया का किलर लुक-
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बैसे तो हमेशा ही अपने स्टाइल, अपने काम और अपने शानदार अंदाज के लिए जानी जाती है। जब जब आलिया अपने स्टाइल में घर से बाहर निकलती हैं सोशल मीडिया पर उनके लुक्स को लेकर चर्चा होने लगती हैं।
तो ऐसा ही इस बार हुआ जब आलिया भट्ट मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Nita Ambani)के घर गणेश उत्सव के लिए पहुंची। इस दौरान आलिया के साथ उनके पति तो साथ नहीं थे लेकिन आयान मुखर्जी उनके साथ थे। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है जो कि यहां भी देखने को मिली।
लुक की बात करें तो आलिया भट्ट बेहद ही प्यारी दिख रही थी। इस दौरान आलिया भट्ट ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी, जो कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी और अपने बालों को आलिया ने हमेशा ही तरह खुला रखा था। मेकअप बहुत ही हल्का सा किया था।
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं। कोई भी आलिया भट्ट की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है। रणबीर कपूर की पत्नी ने अपने किलर साड़ी वाले लुक से सबको दीवाना बना दिया और देखने वाले देखते ही रह गए।
अंबानी परिवार से आलिया का खास रिश्ता-
बैसे तो बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा ही अंबानी परिवार की पार्टी और किसी भी तरह के जश्न में शामिल होते ही हैं। परंतु सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर के साथ अंबानी परिवार का खास रिश्ता है। अक्सर ही देखा जाता है कि मुकेश अंबानी का बड़ा बेटा आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ रणबीर और आलिया के घर डिनर या लान्ंच पर जाते हैं। दोनों की दोस्ती काफी अच्छी है, इसीलिए आलिया हमेशा ही अंबानी परिवार के जश्न में शमिल होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












