Alia Bhatt ने पैपराजी से हाथ जोड़कर की विनती, बेटी को लेकर परेशान दिखी एक्ट्रेस!

Alia Bhatt On Daughter Raha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बुधवार को मुंबई में अपनी बेटी राहा के साथ कपूर परिवार के साथ क्रिसमस लंच के लिए बाहर निकले। हमेशा की तरह राहा के पैप के साथ बातचीत के मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
Alia Bhatt ने की रिक्वेस्ट
हालांकि यह पहली बार नहीं है कि राहा पैप के सामने आई हैं, लेकिन आलिया चाहती थीं कि मीडिया की भीड़ के बीच उनकी बेटी थोड़ा कंफर्टेबल महसूस करे। सामने आए वीडियो में आलिया राहा के कंफर्ट को लेकर परेसान फोटोग्राफरों से अपनी आवाज कम करने की रिक्वेस्ट करती नजर आ रही हैं। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "उसे (राहा) डर लग रहा है," और वो पैप को धीरे से बोलने के बारे में कहन लगीं।
Raha ने दिया फ्लाइंग किस
राहा पहले तो अनकंफर्टेबल दिख रही थीं लेकिन कुछ पल बाद, राहा कंफर्टेबल हो गईं और उन्होंने फोटोग्राफरों की ओर हाथ हिलाया। उन्होंने सभी को "मेरी क्रिसमस" की शुभकामनाएं दीं। यही नहीं, राहा ने पैप को फ्लाइंग किस भी दिया।
Raha दो साल की हुईं
नवंबर 2024 में राहा दो साल की हो गईं। यह पहली बार नहीं है जब वह सुर्खियों में आई है। पिछले साल क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान आलिया और रणबीर ने पहली बार राहा का चेहरा मीडिया के सामने दिखाया था और तब से, नन्हीं सी बच्ची की हर झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2022 में हुई थी शादी
फैंस लगातार उस बच्ची की क्यूटनेस से मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में मुंबई के बांद्रा में अपने वास्तु अपार्टमेंट में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी के बंधन में बंध गए। आलिया ने नवंबर 2022 में राहा का स्वागत किया।
Alia और Ranbir की आने वाली फिल्म
इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया को आखिरी बार वासन बाला की 'जिगरा' में वेदांग रैना के साथ लीड रोल में देखा गया था। इसके बाद, वह विक्की कौशल और रणबीर के साथ संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगी। आलिया शारवरी वाघ के साथ अल्फा में भी नजर आएंगी। दूसरी ओर, रणबीर के पास संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल पार्क और नितेश तिवारी की रामायण पाइपलाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications