राजामौली की RRR में सीता बनी हैं आलिया भट्ट, इस दिन रिलीज होगा पहला लुक- बड़ी घोषणा

इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' के निर्माताओं ने फिल्म से एक ओर बड़ा खुलासा कर दिया है। मेकर्स 15 मार्च, सुबह 11 बजे आलिया भट्ट का पहला लुक रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,"Meet our #Sita in all her glory. Sparkles.. First look of @Aliaa08 will be revealed on March 15, 11 AM."

जब से पैन-इंडिया मैग्नम-ओपस 'आरआरआर' की घोषणा हुई है, तब से दर्शक फिल्म का सिनेमाई जादू देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के सभी कैरेक्टर पोस्टर्स और लुक्स को संपूर्ण देश की जनता से खूब प्यार और प्रशंसा मिल रही है।

Alia bhatt

'आरआरआर' में अजय देवगन, आलिया भट्ट, राम चरण और एनटीआर जूनियर जैसे कलाकार हैं। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म RRR 13 अक्टूबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह एक अखिल भारतीय फिल्म है जो डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तहत निर्मित है।

कोई शक नहीं कि राजामौली भारत के उन निर्देशकों में हैं, जिनके साथ हर कलाकार काम करना चाहता है। इन्होंने भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी फिल्में बनाई हैं, जैसे कि- स्टूडेंट नंबर 1, मगधीरा , ईगा, बाहुबली (दो पार्ट)..

RRR की बात करें तो, यह एक काल्पनिक कहानी है जो भारत के स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी, जिन्होंने क्रमशः ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X