28 को आलिया-अर्जुन की सगाई है.. आना जरूर..
अभी लोग आलिया के बारे में कोई राय बना पाते कि दोनों ही सितारों की सगाई की खबरों ने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया। अरे आप इससे पहले कि इन बातों का कुछ और मतलब निकालें हम आपको बता देते हैं कि आलिया-अर्जुन की रीयल नहीं बल्कि फिल्मी सगाई होने जा रही है। जिसका कार्ड छप गया है और 28 फरवरी को सभी से इस महाआयोजन में शामिल होने को कहा गया है।
Must See: '2 स्टेट्स' की खास तस्वीरें
दरअसल आलिया-अर्जुन दोनों चेतन भगत के उपन्यास '2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मेरिज' पर आधरित '2 स्टेट्स' फिल्म में काम कर रहे हैं।28 फरवरी को मुंबई में ट्रेलर लांचिग हैं, जिसे कि आलिया-अर्जुन की सगाई कहकर प्रसारित किया जा रहा है।
इस बारे में जानकारी खुद आलिया भट्ट ने ट्विटर पर दी। आलिया ने लिखा है कि "मेरी सगाई हो रही है." यह रस्म, दरअसल फिल्मी रस्म है, आप लोग आना जरूर..हाल ही में "टू स्टेट्स" के निर्माताओं ने फिल्म का फर्स्ट लुक उसके पोस्टर के रूप में रिलीज किया था।
फिल्म का पहला लुक काफी इंप्रेसिव और काफी कुछ कह गया था। फिल्म के पोस्टर पर भारत का नक्शा बना हुआ है जिस पर पीठ के बल अर्जुन कपूर औऱ आलिया भट्ट लेटे हुए हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म के पहले लुक को देखकर ही लगता है कि फिल्म देश के दो अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की प्रेमकहानी है जिन्हें मिलने के लिए काफी मुश्किलों का सामना कर पड़ता है।
फिल्म के निर्देशक अभिषेक वर्मन हैं तो फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाला और करण जौहर हैं। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं। कहते हैं यह कहानी चेतन भगर की रीयल लवस्टोरी है।


Click it and Unblock the Notifications












