..................... Alia Bhatt and Arjun Kapoor discuss about kiss - Hindi Filmibeat

हमने तो किस को लेकर ढिंढोरा नहीं पीटा- अर्जुन कपूर!

2 स्टेट्स फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। चेतन भगत की नॉवेल 2 स्टेट्स को जितना ज्यादा प्यार और सफलता मिली थी, उम्मीद है कि उतना ही प्यार और सफलता 2 स्टेट्स फिल्म को भी मिलेगी। वैसे भी फिल्म में लोगों के चहेते एक्टर अर्जुन कपूर और खूबसूरत आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। फिल्म तो सुर्खियों में है ही लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में है अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट का किसिंग सीन। हाल ही में जब 2 स्टेट्स फिल्म का ट्रेलर लॉंच हुआ तो उस दौरान भी लोगों ने आलिया भट्ट से पूछा कि उन्होंने अर्जुन कपूर को किस किया है तो इसपर उनके पिता महेश भट्ट की क्या प्रतिक्रिया थी। इसपर आलिया का एक ही जवाब था कि क्या आपने मेरे पिता की फिल्में नहीं देखी हैं।

आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर से जब किस के बारे में इंटरव्यू के समय पूछा गया तो उन्होंने क्या जवाब दिया ये आइये जानते हैं- आलिया भट्ट से जब हमने पूछा कि पहले सिद्धार्थ और अब अर्जुन के साथ आपका किस सीन काफी सुर्खियां बना रहा है। क्या कहना है इस बारे में। "हमसे एक सवाल पूछा गया और हमने जवाब दिया।

महेश भट्ट नहीं चाहते उनकी बेटियों की शादी हो!

लेकिन लोगों ने उसे लेकर कुछ और ही खबर बना दी। हमे पूछा गया कि क्या एक दूसरे को किस करते हुए आपको किसी तरह की मुश्किल हुई। तो हमने कहा कि नहीं। हमने ऐसा कुछ नहीं कहा कि हमें बहुत मजा आया किस करते हुए। अगर हम कहते कि हमें किस करते हुए बहुत बुरा लगा तो क्या कोई हमारी फिल्म देखने आता। "

अर्जुन कपूर ने किस को लेकर लगातार बन रही सुर्खियों के बारे में बात करते हुए कहा "हमने किस के बारे में इसलिए बात की क्योंकि लोगों ने इस बारे में पूछा। हमारी फिल्म का ट्रेलर ढाई मिनट का था लेकिन लोगों ने उसमें से सिर्फ इस बारे में ही सवाल पूछा। हमने ढिंढोरा तो नहीं पीटा। इसमें हमारी क्या गलती है। हमारे लिए ये कोई बड़ी बात नहीं थी। हमने उन्हें बोला कि अगर बड़ी बात होती तो हम इस बारे में बात नहीं करते। अब तो हमने इसको लेकर जोक करना भी शुरु कर दिया है। हाल ही में दुबई में जब हमसे पूछा गया कि फिल्म में सबसे कठिन क्या था तो मैंने कहा कि आलिया को किस करना।

Did you know- आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनके पिता नहीं चाहते कि उनकी बेटियों की किसी से शादी हो। वो कहते हैं कि वो हम लोगों को कमरे में बंद कर देंगे ताकि हम कहीं जा ना पाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X