आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट पर लुटाया प्यार, शेयर की खास तस्वीर

Alia Bhatt

आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और वो जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आलिया भट्ट अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फिलहाल, आलिया भट्ट पब्लिक लाइफ से दूर हैं और अपना ख्याल रख रही हैं। आलिया भट्ट का रणबीर कपूर समेत पूरा भट्ट और कपूर परिवार उनका खास ख्याल रख रहा है।

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के लिए खास नोट लिखा है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी मां और बहन के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट खासकर इस तस्वीर में बेहद प्यारी लग रही हैं।

आलिया भट्ट ने अपनी मां और बहन को अद्भुत महिला बताते हुए उनकी सराहना की है और उन्हें धन्यवाद कह रही हैं। उनके कैप्शन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि वो दोनों को उनका ख्याल रखने के लिए धन्यवाद बोल रही हैं।

आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर उनकी मां ने भी कॉमेंट किया है। वहीं, शाहीन भट्ट ने भी आलिया भट्ट की तारीख की है और उन्हें अजीब और आकर्षक लेडी तक कहा है। आलिया भट्ट के इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि, आलिया भट्ट ने इसी साल लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रणबीर कपूर से शादी रचाई है।

शादी के दो महीनों के बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। जिनमें, गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र थियेटर में में रिलीज हुई और सफल भी रही। वहीं, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'डार्लिंग्स' को भी लोगों ने काफी पसंद किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X