..................... Alia Bhatt another deep fake video viral girl changing clothes and getting ready alia bhatt fans angry - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट के दूसरे डीपफेक वीडियो ने काटा बवाल, ऐसी हरकत कर रही थी लड़की, AI के कहर से परेशान हसीनाएं

Alia bhatt

Alia Bhatt Deep Fake Video: इस वक्त AI और डीपफेक वीडियो के केस काफी ज्यादा हो रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा अगर कोई परेशान हैं तो वो हैं एक्टर्स। इस वक्त भी एक वीडियो सामने आकर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा है कि शायद आलिया भट्ट के फैंस चौंक जाएंगे। जी हां, आलिया भट्ट का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.. आलिया फिर से डीपफेक वीडियो का शिकार हुई हैं। इसके पहले रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और काजोल समेत कई अभिनेत्रियां डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं।

आलिया भट्ट का वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी खफा हैं। इसमें उनका गेट रेडी विद मी दिखाया गया है। आलिया के इस वीडियो AI की मदद से बनाया गया है। वीडियो को अब तक 20 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस को काले रंग के कुर्ते में तैयार होते और मेकअप करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस वीडियो के सामने आते ही फैंस का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। लोगों ने AI के बढ़ते मिसयूज पर चिंता जताई है।

इस अकाउंट पर आलिया के और भी काफी सारे डीपफेक वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इन्हें देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि सामान बेचने के लिए हसीना के डीपफेक वीडियो तैयार किए गए हैं, जो कि काफी गलत प्रैक्टिस है। आलिया भट्ट इस वीडियो पर एक्शन भी ले सकती हैं।

अगर आलिया भट्ट के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, पहले मुझे लगा कि ये आलिया भट्ट हैं लेकिन, फिर ध्यान से देखा तो ये आलिया नहीं हैं। दूसरे ने लिखा, AI बहुत खतरनाक हो गया है। इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, क्या बेवकूफी है, एलन मस्क ने सही कहा था कि एआई सच में सब कुछ जीत रहा है। इसी तरह से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X