आलिया भट्ट ने खत्म की 'डार्लिंग्स' की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें और वीडियो- कहा, 'मिलते हैं थियेटर्स में'
आलिया भट्ट, विजय वर्मा और निर्देशक जसमीत के रीन ने रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन की 'डार्लिंग्स' की शूटिंग पूरी कर ली है। सभी कलाकारों और क्रू ने मिलकर पिछली रात केक काटकर फिल्म के पूरा होने का जश्न मनाया। आलिया भट्ट, विजय वर्मा और निर्देशक के रैप-अप की कुछ खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो के साथ टीम ने इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
फिल्म में शेफाली शाह और रोशन मैथ्यू भी हैं, जिन्होंने पिछले महीने फिल्म के लिए अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। 'डार्लिंग्स' एक दिलचस्प मां-बेटी की जोड़ी की अनोखी कहानी है, जो दुनिया में अपनी जगह खोजने की कोशिश करते हुए अजीब परिस्थितियों से गुज़रती है।

यह डार्क कॉमेडी मुंबई में एक रूढ़िवादी निम्न मध्यवर्गीय पड़ोस की पृष्ठभूमि के खिलाफ स्थापित है और इन दो महिलाओं के जीवन का पता लगाती है जिन्हें असाधारण परिस्थितियों में साहस और प्यार मिल जाता है।
परवेज शेख और जसमीत द्वारा लिखित, डार्लिंग्स गौरी खान, आलिया भट्ट और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित है। यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और इटरनल सनशाइन प्रस्तुति है।
फैंस आलिया भट्ट व विजय वर्मा जैसे दो प्रतिभाशाली सितारों को पहली बार एक जोड़ी के रूप में स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इससे पहले दोनों गली बॉय में साथ दिखे थे। विजय के एक करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया, "आलिया और विजय ने पहली बार गली बॉय में एक साथ काम किया था और वह उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुई थीं। उन्होंने वास्तव में डार्लिंग्स के लिए उनकी सिफारिश की क्योंकि वह फिल्म का सह-निर्माण कर रही थी। और टीम में हर कोई विजय के लिए तुरंत राज़ी हो गया।"


Click it and Unblock the Notifications











