..................... आलिया भट्ट के घर में सांप सोनी राजदान ने शेयर किया वीडियो Alia Bhatt and Soni razdan share video of snake in her inside pool have a look - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट के स्विमिंग पूल में दिखा तैरता हुआ सांप, Video देख नीतू कपूर ने कहा- बेहद डरावना

आलिया भट्ट के घर में सांप दिखा है। जी हां, एक वीडियो सामने आया है जहां पर आलिया के घर के स्वीमिंग पूल में सांप तैरता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कई बार अपने घर से जुड़ी हुई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

लेकिन इस बार जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है वो काफी भयानक और डराने वाला है। इस वीडियो में आप देखेंगे सांप। ये वीडियो फिलहाल तेजी से वायरल हो चुका है। सोनी राजदान ने इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें सांप स्विमिंग पूल में तैरता हुआ दिख रहा है। वह पानी से बाहर भी आता है।

Alia Bhatt,

सोनी के इस इंस्टाग्राम वीडियो पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कमेंट में लिखा है कि ये काफी डरावना है। हालांकि सोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि आज हमारे स्वीमिंग पूल में एक मेहमान आया है। पहले वह पानी पीना चाहता था।

फिर उसमें गोते लगाने लगा। इसके बाद नीतू को प्रतिक्रिया देते हुए सोनी ने लिखा है कि मैंने 9 सालों में पहली बार यहां सापं देखा है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट कुछ दिन पहले अपने माता-पिता के साथ अपने इसी घर में नजर आयी थीं।

नीचे देखिए सांप का ये VIDEO और आलिया की कुछ निजी Rare तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X