Alpha Release Date- आलिया भट्ट और शरवरी करेंगी धमाका, इस दिन हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस!

Alpha Release Date- बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को लेकर चर्चा है। फिल्म आलिया मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी और उनके साथ उभरती हुई अभिनेत्री और YRF की होमग्रोन टैलेंट शर्वरी होंगी।
दोनों इस बहुप्रतीक्षित स्पाईवर्स फिल्म में सुपर एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगी, जिसे शिव रवैल निर्देशित कर रहे हैं।अल्फा एकदम सही छुट्टियों का मनोरंजन बनने जा रही है,
क्योंकि आदित्य चोपड़ा इस फिल्म को बड़े परदे का भव्य अनुभव बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म में शानदार दृश्य और रोमांचक एक्शन सीक्वेंस के साथ साथ कई अप्रत्याशित ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे।
रिलीज डेट
यशराज फिल्म्स ने घोषणा की है कि उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर अल्फा, जो YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म है, 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। इस फिल्म का जब से ऐलान हुआ है तब से ही फिल्म खबरों का हिस्सा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि शरवरी और आलिया का वो रूप आपको इस फिल्म में देखने को मिलने वाला है जो कि इसके पहले शायद ही आपने कभी देखा होगा।
यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स को लेकर अक्सर चर्चा होती है और इसको भी उसी में से एक बताया जा रहा है। हालांकि ये फिल्म किस तरह की होने वाली है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आलिया भट्ट की ये फिल्म काफी बड़े बजट पर बन रही है और लोग काफी एक्साइटेड हैँ। हालांकि कमेंट्स बॉक्स में लोग मिली जुली बातें कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











