समय रैना के शो में दिखीं आलिया भट्ट? वायरल फोटो देख लोग बोले- 'जरूरत से ज़्यादा दिखना...'
Alia Bhatt Photo Viral From Samay Raina Show: कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक वक्त पर काफी ज्यादा विवादों में था और एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुका है। दरअसल बताया जा रहा है कि इसका सीजन 2 आने वाला है। विवादों के 1 साल बाद अब कॉमेडियन एक बार फिर से नया सीजन लेकर वापसी करने वाले हैं। जब से उन्होंने इस शो के दूसरे सीजन को लेकर घोषणा की है तभी से काफी लोग तो एक्साइड है तो काफी लोग नर्वस भी नजर आ रहे हैं कि कहीं कुछ भी बात ना हो जाए।

समय के शो पर फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची आलिया भट्ट
लेकिन अब इसी बीच एक तस्वीर सामने आई है जिसे हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ, समय रैना के शो पर बतौर गेस्ट देखे गए। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि शो के पहले मेहमान वही हैं। लेकिन काफी लोगों का कहना है कि यह तस्वीर AI से भी बनी हो सकती है। लेकिन अब आलिया और शरवरी की तस्वीर को देखने के बाद में काफी सारे लोग रिएक्शन देने लग गए हैं।
लोगों ने दिए रिएक्शन
इस तस्वीर पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "अब ये जल्दी ही फिल्मों के प्रमोशन का शो बन जाएगा।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "अब तो आलिया सच में हर जगह पर नजर आ रही है। हद से ज्यादा नजर आना अच्छी बात नहीं होती।" एक अन्य यूजर कमेंट करता है कि "साइड में नींबू और मिर्ची लगा हुआ है तो यह फोटो AI तो बिल्कुल भी नहीं हो सकता।"
रणवीर अल्लाहाबादिया को भी किया गया था ट्रोल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहाबादिया को एक कंटेस्टेंट से पूछे गए सवाल की वजह से काफी ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ा था। इसके बाद समय ने शो के सारे एपिसोड हटा दिए थे।
Alia Bhatt got a debut in latent S2 pic.twitter.com/u61jEBodTB
— Sanjana🐬 (@sancasm) May 19, 2026
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स में अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'अल्फा' को लेकर आलिया भट्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हुई थी और बताया जा रहा है की फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। फ़िल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications