आलिया-रणवीर के खेसारी लाल के गाने पर थिरके पैर, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Alia Bhatt and Ranveer Singh

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट या फिर कोई ना कोई गाना आए दिन रिलीज हो रहा है। इस फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' कुछ ही वक्त पहले रिलीज हुआ था और उसके बाद में दूसरा गाना 'व्हाट झुमका' भी रिलीज़ हुआ। दोनों ही गानों को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला। अब फैंस भी फिल्म के रिलीज होने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

व्हाट झुमका सॉन्ग को दर्शकों से मिला प्यार

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दूसरा गाना 'व्हाट झुमका' दिग्गज गायिका आशा भोंसले द्वारा गाया हुआ 'झुमका गिरा रे' का रीक्रिएट है। लेकिन फ़िल्म के मेकर्स ने इस गाने को पूरी तरीके से कॉपी नहीं किया है। इस गाने को अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी द्वारा गाया गया और इसको म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। लेकिन इसी बीच इस गाने को लेकर लोगों के बीच में काफी बेहतरीन क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक अनसीन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

खेसारी के गाने पर थिरकते नज़र आए आलिया-रणवीर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया-रणवीर दोनों खेसारी लाल यादव के पॉपुलर गाने 'सज के सवर' पर कमरिया हिलाते हुए नज़र आए। इस वीडियो को बहुत ही बेहतरीन तरीके से एडिट किया गया है और यह मजेदार वीडियो इंटरनेट पर भी जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। दोनों के एक्सप्रेशन भी गाने के साथ में इस तरह से मैच कर रही है कि मानो ये एक रियल वीडियो हो। इस वीडियो में गाने के लिरिक्स स्टार्स के स्टेप्स के साथ में मैच किये गए हैं।

{video1}

फैन्स का मिल रहा एडिटेड वीडियो को खूब प्यार

यहां तक कि आपको बता दें कि अगर ओरिजिनल गाने की तो तुलना एडिटेड वीडियो से की जाए तो एडिट किया हुआ वीडियो ज्यादा बेहतर और मजेदार लग रहा है। वीडियो को देखने के बाद में फैन्स भी यही कह रहे हैं कि रणवीर सिंह पर भोजपुरी गाने ज्यादा सूट किया करते हैं। हालांकि इसके बावजूद ये एडिटेड वीडियो फैन्स को काफ़ी पसंद आया।

मल्टीस्टारर होने वाली है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। इस फिल्म को देखने के बाद में शायद आपको 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म की याद आ जाए। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म को करण जौहर के निर्देशन में ही बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि इसमें धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: alia bhatt ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X