..................... फिर बदली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट Alia Bhatt and Ranveer Singh's Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani release date change again! - Hindi Filmibeat

फिर बदली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट, आलिया- रणवीर की फिल्म के लिए करना पड़ेगा इतना इंतजार!

rocky aur rani ki prem kahani

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर काफी समय पहले ऐलान किया गया था लेकिन किसी ना किसी कारण इस फिल्म में लगातार देरी होती रही है। इस वक्त चर्चा है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज फिर से बदल गई और अब फैंस को तय रिलीज डेट से ठीक तीन महीने के लिए ज्यादा इंतजार करना होगा। पहले खबर आई थी कि फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली है।

हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट ने आज फिर से रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए बताया कि, 28 जुलाई 2023 को अब ये रिलीज होगी। इसके पहले पता चला था कि ये फिल्म फरवरी 2023 में रिलीज होने वाली थी।

आलिया भट्ट ने फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा, "रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी... 28 जुलाई, 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म में मिलते हैं।" परिवार!" इसके अलावा उन्होने एक पोस्टर भी साझा किया था और इसमें लिखा था 'सेव द डेट'।

जैसे ही ये पोस्ट सामने आया उनके पोस्टर पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं और इस लिस्ट में जान्हवी कपूर और फिल्म निर्माता जोया अख्तर भी शामिल हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को इसके पहले फिल्म गली बॉय में एक साथ देखा गया था।

हालांकि रॉकी औऱ रानी की प्रेम कहानी के टलने का एक कारण आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी भी है। फिलहाल वो मां बन चुकी हैं और उनके घर में एक नन्ही से परी आई है। काफी जल्दी आलिया फिल्म के सेट पर होंगी और रणवीर सिंह के साथ धमाका करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X