..................... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट करेंगे डबल शिफ्ट Alia bhatt and Ranbir kapoor will do double shift for Brahmastra? - Hindi Filmibeat

Brahmastra- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट करेंगे डबल शिफ्ट- फिर शुरु हुई शूटिंग

कोरोना वायरस और लॉकाडउन के कारण ऐसी धमाकेदार फिल्में हैं जो कि रिलीज नही हो पाईं और कुछ की तो शूटिंग तक लटकी हुई है। इस समय हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र की.. जिसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि इस फिल्म को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए फिल्ममेकर्स और स्टार्स कुछ अलग करने वाले हैं।

जी हां खबर है कि इस फिल्म के लिए अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर डबल शिफ्ट करेंगे और फिल्म को जल्दी से फिनिश करने के बाद इसकी रिलीज डेट पर विचार किया जाएगा। पता चला है कि दोनों 9 से दोपहर 2 बजे तक काम करेंगे और फिर 4 से 9 शूटिंग जारी रखेंगे।

brahmastra, alia bhatt, ranbir kapoor, ब्रह्मास्त्र, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

इस फिल्म को लेकर दोनों काफी लंबे समय से बिजी हैं लेकिन इस खबर ने निश्चित ही फैंस को थोड़ी तसल्ली दी होगी। बता दें कि इस फिल्म में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी नजर वाले हैं और इसके चलते ये फिल्म काफी दमदार साबित होगी।

इस फिल्म से कुछ समय पहले कुछ तस्वीरें लीक हो गईं थीं जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों नजर आए थे। इसके अलावा दोनों ने मिलकर इस फिल्म का प्रमोशन कुंभ मेले में भी किया था जो कि काफी चर्चा में रहा था।

अयान मुखर्जी की ये फिल्म काफी बड़े बजट में बन रही है और रणबीर आलिया समेत सभी सितारे इस फिल्म में एक अलग तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन अभी अस्पताल में हैं और कोरोना वायरस से लड़ रहे हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X