आलीशान स्टूडियो में रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की होगी शादी, स्पेशल गेस्ट के साथ पूरी डिटेल!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार मेहमानों की लिस्ट से लेकर वेन्यू और प्री-वेडिंग की सारी जानकारी सामने आयी है। कपूर खानदान और आलिया भट्ट के परिवार से भी शादी को लेकर कोई तय जानकारी नहीं आयी है।

इसे तय माना जा रहा है कि अप्रैल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध जायेंगे। शादी को लेकर सामने आयी लेटेस्ट रिपोर्ट में यह सामने आया है कि रणबीर कपूर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को ही शादी में शामिल करेंगे।

Ranbir Kkapoor, Alia Bhatt

मुख्य तौर पर अयान मुखर्जी, आदित्य राॅय कपूर, अर्जुन कपूर का नाम इसके लिए तय माना जा रहा है। शादी की कोई तय तारीख सामने नहीं आयी है। 13 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो जाएगी।

शादी के पहले प्री वेडिंग

शादी के पहले प्री वेडिंग

परिवार के बीच में शादी साधारण तरीके से नहीं होगी। बल्कि मेहंदी, हल्दी और संगीत की रस्म भी कपूर खानदान में होगी। भट्ट परिवार इसका हिस्सा होगा।

शादी के बाद बड़ा रिसेप्शन

शादी के बाद बड़ा रिसेप्शन

परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी के बाद बॅालीवुड को भी रणबीर और आलिया अपने रिसेप्शन में बुलायेंगे। शादी की ड्रेस को लेकर भी दोनों ने तैयारी कर ली है।

दुल्हन बनेंगी आलिया भट्ट

दुल्हन बनेंगी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के लिए लोकप्रिय डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची मुखर्जी ने प्री-वेडिंग और शादी के कपड़े तैयार किए हैं। रणबीर कपूर के शादी के इवेंट से जुड़े हुए सारे कपड़े डिजाइनर समिधा वांगनूतैयार कर चुकी हैं।

रणबीर- आलिया के खास मेहमान

रणबीर- आलिया के खास मेहमान

इस शादी के खास गेस्ट की बात की जाए तो जोखा अख्तर,करण जौहर, संजय लीला भंसाली और अयान मुखर्जी का नाम तय माना जा रहा है। जाहिर सी बात है शादी कपूर खान के बेटे की है तो रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान के साथ सैफ अली खान भी इस शादी का हिस्सा होंगे।

तो क्या यहां होगी शादी?

तो क्या यहां होगी शादी?

शादी कहां होगी, इसे लेकर अभी तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। बताया जा रहा है कि मुंबई के चेंबूर के लोकप्रिय आर. के. स्टूडियो में शादी के लिए सात फेरे लिए जायेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X