Raha को लेकर बाहर घूमते दिखे आलिया और रणबीर, मीडिया के कैमरों से छिपाया बिटिया का चेहरा!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर में जब से नन्ही से जान आई है उनके घर में काफी रौनक रहती है और फिल्म के साथ साथ दोनों सितारे अपनी बेटी को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहते हैँ। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर रिएक्च कर रहे हैं। दरअसल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन तस्वीरों में बेटी राहा के साथ नजर आ रहे हैं और उनकी फाइनली बेटी के साथ बाहर स्पॉट किया गया है।
इस दौरान आलिया और रणबीर ने बिटिया का चेहरा मीडिया से छिपाया और जो तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं उनमें राहा के चेहरे पर स्माइली दिख रही है जिससे चेहरे को छिपा दिया गया है।
जब कपूर्स ने देख लिखा कि उनकी बेटी की तस्वीरें मीडिया के द्वारा ले ली गई हैं तो उन्होने इस बात की गुजारिस पैप्स से की थी कि वो राहा की तस्वीरें वायरल ना करें। राहा के साथ उनकी मासी शाहीन भट्ट भी नजर आ रही हैं और सभी टहलते हुए नजर आ रहे हैं।
लुक्स की बात करें तो आलिया और रणबीर दोनों ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी और दोनों कमाल के लग रहे थे। इस दौरान आलिया ने राहा को अपने सीने से लगाए रखा था। आलिया भट्ट अब फिर से फिल्मों में बिजी होने वाली हैं क्योंकि उनकी प्रेगनेंसी के कारण वो शूटिंग पर नहीं पहुंचती थीं।
वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर खबरों में हैं और इस फिल्म में वो रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म को करण जौहर बना रहे हैं जो कि कमाल के फिल्ममेकर हैं।
फिल्म गली बॉय के बाद फिर से ये जो़ड़ी साथ में दिखेगी। बात करें रणबीर कपूर तो वो अपनी फिल्म एनिमल और तू झूठी मैं मक्कार को लेकर खबरों में हैं। इस साल एनिमल रिलीज होकर धमाका करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











