दोस्त की बर्थडे पार्टी पर आलिया ने रणबीर को ऐसे लगाया गले- फोटो हो रही है जमकर Viral
Recommended Video
काफी समय से अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इसका एलान भी दोनो किसी ना किसी तरह से करते रहते हैं। लेकिन इस समय जो तस्वीर वायरल हो रही है वो आपको सबकुछ बयां करती हुई नजर आई। वैसे तो ये एक ग्रुप फोटो है लेकिन आलिया और रणबीर ने इसको अपनी ही तस्वीर बना लिया है। दरअसल इस तस्वीर में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को ऐसे पकड़ा हुआ है जो कि इनके रिश्ते की गहराई को दर्शाता है।
ये तस्वीर सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो रही है और लोग इसपर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि ये तस्वीर आलिया के दोस्त की बर्थडे पार्टी में हैं जिसमें आलिया की बेस्ट फ्रेंड अथिया शेट्टी और वाणी कपूर भी पहुंचीं थीं।

गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर किसी ना किसी वेकेशन में साथ नजर आते ही रहते हैं और उनकी जोड़ी की काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है।
दोनो के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म सड़क 2 और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहें हैं। रणबीर कपूर और आलिया भटट् को लेकर अफवाह ये भी है कि दोनो अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications