जंगल में आलिया भट्ट- रणबीर कपूर ने किया साल 2022 का वेलकम, सुपर क्यूट जोड़ी शानदार PHOTOS
बॅालीवुड की हिट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नए साल 2022 का जश्न सबसे अलग अंदाज में किया। कैमरे की नजरों से दूर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सुकून की तलाश के लिए खास जगह को चुना। इसकी कई सारी तस्वीरें आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और बताया है कि कैसे वह रणबीर कपूर के साथ मिलकर 2022 का पूरे दिल से स्वागत कर रही हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नए साल के लिए जंगल सफारी की जगह को चुना। पिछले साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी तरह परिवार के साथ जंगल सफारी पर गए थे। इस साल को सेलिब्रेट करने के लिए दोनों ने यही जगह को चुना। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर देखा गया।

जिससे इस बात का अंदाजा साफ लग गया है कि रणबीर और आलिया नए साल के दिन मुंबई में परिवार या फिर दोस्तों के साथ पार्टी नहीं करने जा रहे हैं। बल्कि उनका इरादा एक दूसरे के साथ 2022 में एक साथ जाना है। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

रणबीर कपूर की ये तस्वीर शेयर की आलिया ने
जहां पर एक तस्वीर में आलिया भट्ट मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में रणबीर कपूर ग्लास में कुछ पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आलिया भट्ट ने उनकी यह तस्वीर अचानक क्लिक की है। बाकी की तस्वीरों में जंगल का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर में शेर-शेरनी भी नजर आ रहे हैं।

आलिया- रणबीर का नया साल 2022 सेलिब्रेशन
रणबीर कपूर जहां पर टोपी में काफी क्यूट दिखाई दे रही हैं तो आलिया भट्ट भी बिना मेकअप के लुक में सिंपल ब्यूटी की तरह तस्वीर में रोशनी भर रही हैं। आलिया और रणबीर की इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है नादान परिंदे। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने दिल वाली इमोजी शेयर की है।

रणथंभौर नेशनल पार्क में रणबीर और आलिया
पिछले साल भी दोनों नए साल के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचे थे। कुछ दिन पहले एक खास डेट के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट राजस्थान गए थे। जहां से दोनों के खास समय की कुछ तस्वीरें भी सामने आयी थीं।आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगे।

रणबीर और आलिया ने शेयर की यह फोटो
9 सितंबर 2022 को यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम में एक साथ रिलीज हो रही है। इस बात की भी चर्चा तेज है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इस फिल्म की रिलीज से पहले शादी कर सकते है। विकी कौशल और कैटरीना कैफ की तरह दोनों ही किसी खास जगह पर परिवार के बीच शादी की योजना बना रहे है।


Click it and Unblock the Notifications