..................... Alia Bhatt and Ranbir Kapoor reached Varanasi for last schedule of Brahmastra! ब्रह्मास्त्र के आखिरी शेड्यूल के वाराणसी पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - Hindi Filmibeat

ब्रह्मास्त्र के आखिरी शेड्यूल के वाराणसी पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, जल्द होगा धमाका!

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है और इस फिल्म के लीड रोल में अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। दरअसल इस वक्त दोनों सितारे इस फिल्म के आखिरी शेड्यूलल को लेकर काफी बिजी हैं और इसके लिए वो वाराणसी जा चुके हैं। दरअसल आलिया भट्ट की एक तस्वीर शहर से बाहर रणबीर कपूर के साथ नजर आई है। दोनों को सफेद कपड़े पहने देखा गया, इस दौरान दोनों एयरपोर्ट पर थे।

पिंकविला की खबर की मानें तो दोनों कलाकार अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद,

brahmastra, ranbir kapoor, alia bhatt, ब्रह्मास्त्र, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट

जहां आलिया भट्ट राम चरण, जूनियर एनटीआर और आमिर खान के साथ एसएस राजामौली की आरआरआर का प्रचार कर रही थीं और इस दौरान उनके साथ आरआरआर की स्टारकास्ट के अलावा आमिर खान भी मौजूद थे।

फिलहाल बात करें ब्रह्मास्त्र की तो इसकी शूटिंग वाराणसी में हो रही है, और वे लगभग चार दिनों तक शहर में रहेंगे। वे एक शानदार गाने की शूटिंग कर रहे हैं और दमदार सीक्वेंस भी शूट करेंगे। अयान शूटिंग की तैयारी के लिए पहले वाराणसी के लिए रवाना हुए थे। सूत्रों की मानें तो दिलचस्प बात यह है कि वे इससे पहले भी वाराणसी में फिल्म कर चुके हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा, ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी और डिंपल कपाड़िया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में शाहरुख खान भी स्पेशल अपीयरेंस में हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और उनका कहना है कि टीजर को देखते हुए फिल्म लाजवाब होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X