अचानक गोवा क्यों पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर? साथ में वायरल हो रहीं है तस्वीरें
सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर चर्चा है कि वो फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आने वाले हैं और इसके लिए काफी समय से साथ काम कर रहे हैं। लेकिन इस समय उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि गोवा से है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि दोनो साथ में अच्छे लगते हैं।
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस दौरान एक फुटबॉल मैच को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। गौरतलब है कि मुंबई सिटी FC और जमशेदपुर FC के बीच ये मैच गोवा में आयोजित किया गया था जिसमें ये सितारे मुंबई की टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान दोनों सितारों ने मुंबई की जर्सी भी पहनी थी। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई तेजी से वायरल है और फैंस इसको लगातार शेयर कर रहे हैं और लाइक कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











