दिसंबर में शादी कर सकते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? 'ब्रह्मास्त्र' के दौरान बढ़ीं थी नजदीकियां!
इंडस्ट्री के कुछ सितारे काफी समय से सुर्खियों में हैं और अक्सर उनको लेकर खबरें आती हैं कि वो शादी के बंधन में बंधने वाले हैँ। ये कपल्स स्टार कई हैं और उनमें से एक हैं सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट। बीते कुछ सालों से लगातार दोनों को लेकर खबरें आती हैं कि उनकी शादी होने वाली है। लेकिन हर बार ये खबर पूरी तरह से गलत साबित होती। लेकिन अब इन दोनों को लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही है।
नजदीकी रिपोर्ट्स की मानें तो संजू स्टार और आलिया भट्ट काफी जल्दी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके लिए दोनों ने तय किया है कि वो इस साल के आखिरी महीने यानि दिसंबर में शादी करेंगे।

हालांकि इसको लेकर दोनों की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं।

काफी पसंद करते थे
बता दें कि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी आलिया भट्ट को काफी पसंद करते थे और वो चाहते थे कि आलिया और रणबीर की शादी हो जाए। उनके निधन के पहले आलिया को अक्सर कपूर परिवार के साथ देखा गया था।

निधन हो गया था
हालांकि कैंसर के कारण उनक निधन हो गया था लेकिन नीतू कपूर आलिया को अपनी बहू बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर उन सितारों में से एक हैं जो कि खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

अफेयर
इसके पहले रणबीर कपूर का अफेयर कई एक्ट्रेस के साथ रहा है। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी अदाकाराएं शामिल हैं।

नजदीकियां फिल्म ब्रह्मास्त्र के दौरान बढ़ीं थीं
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बात करें तो दोनों की नजदीकियां फिल्म ब्रह्मास्त्र के दौरान बढ़ीं थीं और इस फिल्म को लेकर वो काफी समय से बिजी हैँ। फिल्म कोरोना काल के कारण काफी टल चुकी है लेकिन काफी जल्दी इस फिल्म को लेकर रिलीज डेट और टीजर सामने आने वाला है।

महानायक अमिताभ बच्चन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय नजर आने वाली हैं।

फिल्म के निर्देशक
फिल्म काफी समय से सुर्खियों में हैं, इस फिल्म का प्रमोशन उन्होने कुंभ के दौरान किया था। अयान मुखर्जी इस फिल्म के निर्देशक हैं और उन्होने काफी मेहनत शुरु से ही की है।


Click it and Unblock the Notifications