अंबानी के गणपति उत्सव में आलिया - रणबीर के जोड़े पर टिकीं सबकी नज़रें, तेज़ी से वायरल हुई तस्वीरें
Recommended Video
Alia Bhatt & Ranbir Kapoor attend Ganpati Puja at Ambani house together; Watch video | FilmiBeat
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल माने जाते हैं और आज तो उन्होंने क्यूटनेस की सारी हदें ही पार कर दीं। दरअसल, आलिया और रणबीर कपूर, मुकेश अंबानी के गणपति उत्सव में भाग लेने पहुंचे। और एक जोड़े के तौर पर दोनों वाकई बेहद शानदार लग रहे थे।
जहां आलिया साड़ी में नज़र आईं वहीं रणबीर कपूर कुर्ता और सदरी में। दोनों की ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं और उन्हें साथ देखकर तो फैन्स बस उनके साथ आने की मतलब शादी की ही उम्मीदें करते रह जाते हैं।

वैसे खबरें हैं कि आलिया और रणबीर दोनों ही ऋषि कपूर की सेहत सुधरने का इंतज़ार कर रहे थे। और अब जब ऋषि कपूर एकदम फिट हो चुके हैं तो इस साल के अंत तक आलिया और रणबीर भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की मुलाकात ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी।
More from Filmibeat
alia bhatt ranbir kapoor ganesh festival ganesh chaturthi आलिया भट्ट रणबीर कपूर गणपति गणेश चतुर्थी गणेश उत्सव


Click it and Unblock the Notifications











